जब सलीम खान ने पहली पत्नी को बताई अपने दूसरे रिश्ते की सच्चाई तो सलमा दे दिया था ये जवाब
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 12:20 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान उनकी दोनों पत्नियां सलमा खान और हेलेन उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं। उनके बेटे सलमान खान, अरबाज खान, परिवार के अन्य सदस्य और करीबी रिश्तेदार भी उनके साथ नजर आए। सलीम खान की तबीयत को लेकर जहां फैंस दुआएं कर रहे हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक पुराना किस्सा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
सलीम-जावेद की जोड़ी और शानदार करियर
सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत अभिनय से की थी, लेकिन जल्द ही उन्होंने लेखन की दुनिया में कदम रखा। जावेद अख्तर के साथ मिलकर बनी ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘डॉन’ और ‘सीता और गीता’ जैसी कालजयी फिल्में दीं। उनके लिखे डायलॉग्स और किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।

जब सलमा को बताया था हेलेन से प्यार की बात
सलीम खान की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने साल 1964 में सलमा खान से शादी की थी। लगभग 17 साल बाद, साल 1981 में उन्होंने हेलेन से दूसरी शादी की। एक पुराने इंटरव्यू में सलीम खान ने खुलासा किया था कि जब उन्होंने सलमा को बताया कि उन्हें हेलेन से प्यार हो गया है, तो उनका रिएक्शन बिल्कुल स्वाभाविक था। उन्होंने कहा था, जब मैंने सलमा को अपने और हेलेन के रिश्ते के बारे में बताया, तो जाहिर है उन्हें अच्छा नहीं लगा। उन्होंने न तो मुझसे हाथ मिलाया और न ही यह कहा कि मैं सही कर रहा हूं। वह परेशान थीं, लेकिन वक्त के साथ सबने इसे स्वीकार कर लिया।
यें भी पढ़ें : Kidney Patients Alert! किडनी खराब है तो न खाएं ये फल
बच्चों से भी छिपाई नहीं सच्चाई
सलीम खान ने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने बच्चों सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा से भी सच छिपाया नहीं। उन्होंने बच्चों से कहा था कि वे हेलेन को भी मां की तरह सम्मान दें। सलीम खान का मानना था कि बच्चे बड़े होकर हालात को बेहतर समझ पाएंगे।
फैंस कर रहे हैं दुआ
फिलहाल सलीम खान अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उनका पूरा परिवार इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ा है और फैंस उनकी जल्द सेहतमंद होने की दुआ कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही और खबरों के लिए जुड़े रहें।

