जब प्रियंका चोपड़ा ने बताई थी पति निक की बेडरूम हैबिट, बोलीं- ये थोड़ा अजीब है...

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2020 - 04:44 PM (IST)

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को फैंस खूब प्यार करते हैं। निक की प्रियंका को लेकर केयर फैंस को बहुत पसंद हैं। वहीं निक जहां इतना केयरिंग है तो दूसरी तरफ प्रियंका भी कम नटखट नहीं है। वह आए दिन पति निक की बहुत सी आदतें फैंस को बताती रहती हैं। इतना ही नहीं प्रियंका ने तो एक बार पति निक की बैडरूम हैबिट भी बता दी थी। 

PunjabKesari

प्रियंका ने बताई थी निक की बैडरूम हैबिट 

PunjabKesari

दरअसल एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि निक रोज सुबह उठकर एक ऐसा काम करते हैं जो उन्हें भी अजीब लगता है लेकिन निक इस आदत को नहीं छोड़ते। प्रियंका की मानें तो निक रोज सुबह उठकर उनका चेहरा देखना नहीं भूलते हैं। प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह थोड़ा अजीब है। लेकिन मैं जब रोज सुबह उठती हूं तो निक मेरा चेहरा देखते हैं। और मेरी आंखें सूजी हुई होती हैं और मैं निक को मजाकिया अंदाज में कहती हूं कि मैं पहले चेहरे पर थोड़ी क्रीम या मेकअप लगा लेती हूं लेकिन निक ऐसा कुछ करने ही नहीं देते और बस निहारते रहते हैं। जो मुझे भी अद्भुत लगता है।

 2018 में की थी शादी 

PunjabKesari

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी। हालांकि दोनों ने इससे पहले काफी देर एक दूसरे को डेट भी  किया जिसके बाद कपल ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। वहीं अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका ने यह भी बताया था कि शादी के समय वह बेहद कंफ्यूज थी कि क्या वह शादी के लिए तैयार हैं या नहीं। वहीं बात इस लॉकडाउन की करें तो दोनों ने एक साथ काफी टाइम स्पेंड किया। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static