मथुरा में श्रद्धालु के साथ हुआ अजीब हादसा, गोवर्धन में परिक्रमा के दौरान युवक ने काटी नाक

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 06:54 PM (IST)

नारी डेस्क:  गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा के दौरान मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात में बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी के पास एक सिरफिरे ने मुंबई से आई एक श्रद्धालु युवती पर हमला कर दिया। शातिर ने युवती की नाक पर दांतों से काटकर उसे लहूलुहान कर दिया और उसकी नाक में पहनी सोने की लौंग (नोजपिन) लेकर मौके से फरार हो गया।


यह भी पढ़ें:  गणपति विसर्जन से पहले याद रखना प्रेमानंद महाराज जी की ये बात, वरना नहीं मिलेगा बप्पा का आर्शीवाद
 

पीड़ित युवती मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है और बीते छह महीनों से गोवर्धन में ही निवास कर रही थी। वह छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक कॉलोनी में ठहरी हुई थी और रोजाना नियम से परिक्रमा करती थी। मंगलवार को जब वह बड़ी परिक्रमा मार्ग पर तलहटी के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। 
 

यह भी पढ़ें:  क्या Adults की भी बढ़ सकती है लंबाई? अब इस तरीके से Height बढ़ा रहे लोग  
 

घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए भिजवाकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के इलाके और परिक्रमा मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। हमलावर की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं और जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static