फीमेल डॉग के साथ रहने वाले बच्चे को कम होता है अस्थमा का खतरा

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 05:52 PM (IST)

कुछ लोग घर में जानवर पालने के बहुत इच्छुक होते हैं लेकिन अपने शौक को इस वजह से पूरा नहीं कर पाते कि कहीं उनके बच्चे को एलर्जी न हो जाए। अगर आपके घर में बच्चा और पालतु कुत्ता दोनों हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं। हाल ही में हुए शोध में यह बात सामने आई है कि जिन घरों में कुत्ते पाले जाते हैं उस घर के बच्चे में अस्थमा होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। 

डॉग के साथ रहने वाले बच्चे को अस्थमा का खतरा कम 

कैरोलिंस्का इंस्टिट्यूट और स्वीडन के उप्‍सला यूनिवर्सिटी के द्वारा हुए अध्य्यन में स्वीडन के 2001 से 2004 के बीच जन्में 23,585 नवजात शिशुओं का डाटा शामिल किया। इसमें कुत्तों के साइज, ब्रीड, सेक्स के साथ-साथ बच्चे और डॉग के बीच का रिश्ता और अस्थमा के खतरे की पूरी जांच की गई। 10 लाख बच्चे के विशलेषण की जानकारी लेकरभी इस शोध का कोई निर्णय नहीं निकल सका। 

इसके बाद दोबारा इस विषय पर शोध किया गया और यह बात निकलकर सामने आई कि जो बच्चे पालतु यानि फीमेल डॉग के संपर्क में अपना बचपन बिताते हैं उन्हें बाकी बच्चों की तुलना में अस्थमा होने का खतरा 15 से 16 फीसदी कम हो जाता है।

घर में कुत्ता पालने के फायदे 

घर में पालतु जानवर होने से बच्चे के साथ-साथ बड़ों को भी कई फायदे मिलते हैं। ब्लड प्रैशर, तनाव आदि सेहत संबंधी कई तरह की परेशानियों से छुटकारा भी मिल जाता है। 
PunjabKesari, pet dog in home


बच्चे को होता जिम्मेदारी का अहसास

घर में रखे कुत्ते के साथ समय बिताने से बच्चे बड़े होने तक जिम्मेदार हो जाते हैं। वे उनके साथ खेलते-खेलते पालतु की देखभाल करना सीख लेते हैं। इसी के साथ-साथ उनकी सेंस ऑफ रिस्पॉन्सबिलिटी भी डेवलप होती है। 

रोजाना सैर करने का मौका 

पालतु के साथ आपको भी रोजाना सैर करने का मौका मिल जाता है। घर से बाहर जाकर डॉग फ्रेश भी हो जाता है और रूटीन से आप भी सैर कर सकते हैं। 
PunjabKesari, Exercise

तनाव होता है कम

कुत्ते से साथ खेलने और समय बिताने से तनाव बहुत हद तक कम हो जाता है। उसकी शरारतों को देखकर आप खुश होते हैं, जिससे मानसिक परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। 

ब्लड प्रैशर नॉर्मल

हाई ब्लड प्रैशर के रोगी के लिए कुत्ते के साथ समय बिताना बहुत अच्छा होता है। इससे नींद भी अच्छी आती है और दिल भी दुरुस्त रहता है। 

बढ़ती है सोशल लाइफ 

सामाजिक तालमेल बढ़ाने में भी घर में पाला गया कुत्ता बहुत मददगार है। जब कुत्ते को लेकर आप वॉक पर निकलते हैं तो आपकी सोशल लाइफ में भी इजाफा हो जाता है। लोग आपको पहले से ज्यादा जानने लगते हैं।
PunjabKesari, Social life

बढ़ता है एनर्जी लेवल

कुत्ते बहुत फुर्तीले होते हैं, उनके साथ रहकर आप और बच्चा दोनो एक्टिव हो जाते हैं। नतीजा बॉडी का एनर्जी लेवल बढ़ने लगता है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Related News

static