क्या होती है वैजिनोप्लास्टी और क्यों कराने जा रही हैं अनाया बांगर?
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 04:58 PM (IST)
नारी डेस्क: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर हाल ही में चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह मार्च 2026 में वैजिनोप्लास्टी सर्जरी करवाने जा रही हैं। यह सर्जरी थाईलैंड के बैंकॉक में की जाएगी। इससे पहले साल 2024 में अनाया ने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) भी शुरू की थी। उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में वैजिनोप्लास्टी को लेकर जिज्ञासा बढ़ गई है। आइए जानते हैं, वैजिनोप्लास्टी क्या होती है और किस तरह की सर्जरी है।
वैजिनोप्लास्टी क्या है?
वैजिनोप्लास्टी एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें ऑपरेशन के जरिए वजाइना का निर्माण या सुधार किया जाता है। इसे प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी का हिस्सा माना जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ महिलाओं में वजाइना जन्म से पूरी तरह विकसित नहीं होता। ऐसे मामलों में वजाइना की संरचना को सही करने के लिए यह सर्जरी की जाती है। इसके अलावा, यह सर्जरी जेंडर कंफर्मेशन सर्जरी का भी हिस्सा है। ट्रांसजेंडर महिलाएं इस प्रक्रिया के जरिए अपने शरीर को अपनी जेंडर पहचान के अनुरूप ढालती हैं।

किन मामलों में होती है जरूरत?
वैजिनोप्लास्टी सिर्फ जेंडर ट्रांजिशन के लिए नहीं की जाती। इसकी जरूरत कई मेडिकल कारणों से भी पड़ सकती है
जन्मजात समस्याएं: कुछ महिलाओं में वजाइना का विकास पूरी तरह नहीं होता।
हार्मोनल कारण: हार्मोनल असंतुलन के कारण भी विकास प्रभावित हो सकता है।
सर्जरी या कैंसर के बाद: वजाइना की ओपनिंग या संरचना पर असर पड़ने वाली अन्य सर्जरी के बाद।
ये भी पढ़ें: डॉक्टरों की चेतावनी! ये 5 दवाइयां खाने से पहले सोचो, Brain पर डाल रही बुरा असर
इसका उद्देश्य शरीर की संरचना सुधारना और सामान्य शारीरिक कार्य को सुचारू बनाना होता है।

कैसे होती है सर्जरी?
वैजिनोप्लास्टी एक विशेषज्ञ प्लास्टिक सर्जन के द्वारा की जाती है। प्रक्रिया इस प्रकार होती है ऑपरेशन के दौरान शरीर के प्राइवेट पार्ट की स्किन या अन्य टिशू का इस्तेमाल करके वजाइना का निर्माण किया जाता है। सर्जरी के बाद मरीज को कुछ दिन हॉस्पिटल में रखा जाता है, दवाइयां दी जाती हैं और डॉक्टर की सलाह अनुसार देखभाल करनी होती है। रिकवरी का समय आमतौर पर कुछ हफ्तों का होता है, जिसमें पूरी तरह से सामान्य जीवन में लौटने के लिए धैर्य और सावधानी की जरूरत होती है।
सर्जरी का खर्च
भारत में वैजिनोप्लास्टी का खर्चा आम तौर पर 3 लाख से 10 लाख रुपये के बीच होता है। यह खर्च सर्जन के अनुभव, केस की गंभीरता और हॉस्पिटल/शहर पर निर्भर करता है। विदेशों में यह सर्जरी थोड़ी महंगी हो सकती है, लेकिन कुछ देशों में विशेषज्ञता और बेहतर सुविधाओं के कारण लोग वहां सर्जरी करवाना पसंद करते हैं।

वैजिनोप्लास्टी न केवल रिकंस्ट्रक्टिव और प्लास्टिक सर्जरी का हिस्सा है, बल्कि यह जेंडर कंफर्मेशन और मेडिकल जरूरतों के लिए भी महत्वपूर्ण है। अनाया बांगर की यह सर्जरी उनके जेंडर ट्रांजिशन और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए एक जरूरी कदम है।

