BB और CC क्रीम में क्या है फर्क, कब करें इसका इस्तेमाल?

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 04:31 PM (IST)

लड़किया मेकअप करने के लिए न जाने कौन-कौन से ब्यूटी प्रॉडक्ट यूज करती हैं। इन दिनों बीबी और सीसी क्रीम का क्रेज भी लड़कियों में खूब देखने को मिल रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बीच फर्क क्या है और इन्हें कब व कैसे लगाना सही होता है। आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको यही बताएंगे कि BB और CC क्रीम में क्या फर्क है और इसे कैसे यूज करें।

बीबी और सीसी क्रीम के बीच फर्क

अक्सर लड़कियां बीबी की बजाए सीसी क्रीम लगा लेती हैं लेकिन दोनों क्रीम के बीच फर्क जानना बहुत जरूरी है। जहां CC क्रीम त्वचा को सेमी मैट लुक देती है, वहीं BB क्रीम मैट के साथ चेहरे पर नमी भी बनाए रखती है। इसके अलावा सीसी क्रीम का टेक्सचर भी बीबी क्रीम के मुकाबले हल्का होता है जबकि बीबी क्रीम अच्छे बेस का काम करती है।

PunjabKesari

क्या है बीबी क्रीम?

ऑल-इन-वन ब्यूटी प्रॉडक्ट BB क्रीम मॉइश्चराइजर, सीरम, सनब्लॉक, प्राइमर, फाउंडेशन का भी काम करता है। इसे लगाने के बाद आपको हैवी बेस मेकअप भी नहीं करना पड़ता और स्किन भी नेचुरल लगती है। सेंसटिव स्किन वालों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

बीबी क्रीम के फायदे

1. BB क्रीम में त्वचा को कोमल,फाइन लाइंस कम,झुर्रियों से छुटकारा और सनस्क्रीन का काम भी देती है।
2. मेकअप से पहले इसे लगाने पर अलग से फाउंडेशन लगाने की भी जरूरत नहीं होती लेकिन स्किन टोन के हिसाब से ही क्रीम यूज करें।
3. इसमें एंटी-इंफ़्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुण होते है, जिससे स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाती है।
4. बीबी क्रीम पोर्स को बंद नहीं करती है और स्किन की रंगत भी साफ करती है।
5. अगर आपको डार्क सर्कल्स, दाग-धब्बे की समस्या है तो बीबी क्रीम और कंसीलर की मदद से उन्हें छिपा सकती हैं।
6. हल्का मेकअप पसंद है तो बीबी क्रीम बेहतरीन विकल्प है।

PunjabKesari

क्या है सीसी क्रीम?

सीसी क्रीम का मतलब है कलर करेक्शन या कॉम्प्लेक्शन केयर। वैसे तो CC में BB क्रीम के सारे गुण होते हैं लेकिन यह स्किन टोन को भी निखारती है। इसके इस्तेमाल से रंगत साफ होने लगती है। इसे लगाने के लिए चेहरे पर पहले क्रीम के डॉट लगाएं। इसके बाद इसे हल्के से पूरे चेहरे पर फैलाएं।

सीसी क्रीम के फायदे

1. इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम जैसे मुहांस, डार्क स्पॉट, दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।
2. इसमें बीबी क्रीम के सारे लाभ होते हैं। इसका इस्तेमाल यंग स्किन लिए किया जा सकता है।
3. चेहरे पर कील-मुंहासे हैं तो सीसी क्रीम आपके लिए बेस्ट है।
4. स्टडी के मुताबिक, ड्राई, रेड या चेहरे पर डार्क स्पॉट के लिए CC क्रीम बहुत फायदेमंद है।

PunjabKesari

ध्यान में रखें ये बातें

- बीबी या सीसी में से सिर्फ एक ही क्रीम का इस्तेमाल करें। 
- ड्राई स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाने के बाद ही क्रीम अप्लाई करें।  
- क्रीम लगाने के एकदम बाद मेकअप न करें। क्रीम को सूखने का समय दें।
- अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से बचें और कॉम्प्लेक्शन का भी खास ख्याल रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static