पहले और अब की Parineeti Chopra में जमीन आसमान का फर्क, जानिए कैसे फैट टू फिट हुई एक्ट्रेस

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 06:38 PM (IST)

बॉलीवुड की क्यूट बबली सी गर्ल परिणीति चोपड़ा की आज राघव चड्ढा संग सगाई है और बहन की सगाई अटैंड करने प्रियंका चोपड़ा और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा दिल्ली पहुंच गए है। जब परिणीति इंडस्ट्री में आई थी तो उन्हें सब हैल्दी और चब्बी एक्ट्रेस कहते लेकिन इसके बाद एक दो फिल्में करने के बाद उन्होंने जबरदस्त फिगर ट्रांसफॉर्मेशन कर अपने फैंस को चौंका दिया। लेकिन फिल्म से पहले परिणीति इतनी मोटी थी कि अपने मोटापे से परेशान होकर उनके पास सिर्फ एक ही ऑप्शन बचा था पतले होने का।

86 किलो के पार थी परिणीति

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति एक समय 86 किलो की थी फिर उन्होंने वजन घटाने के लिए वो सब भी किया जिसे वो पसंद ही नहीं करती थी। इन सारे बदलावों को करने के बाद उन्होंने 25 किलो वजन घटाया था और अब वह 57 किलो के करीब है। फिल्मों में आने की इच्छा ही सहीं, उन्होंने वजन घटाने में बेहद मशक्कत की।

PunjabKesari

परिणीति ने इस बारे में कहा था कि ''मैं केवल 25 साल की थी और मेरे पास मोटा दिखने की कोई वजह नहीं थी। मैंने स्लिम दिखने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं कपड़े न फिट होने की सोच से भी थक चुकी थी और ऑप्शन यही था कि मैं फिट हो जाऊं।''

नहीं था आसान वजन कम करना

लेकिन परिणीति ने कहा था कि ये सब उनके लिए बिलकुल आसान नहीं था। वह हर समय खाने के बारे में ही सोचती रहती थी। पहले तो उन्हें लगता था कि वो कभी पिज्जा खाना नहीं छोड़ सकती लेकिन आखिर कार उन्होंने कर दिखाया। परिणीति के अनुसार, अगर वो फैटी फूट खाती भी है तो रात को हलका खाती और अगले दिन अधिक कैलोरीज बर्न करती हैं।

बदली डाइट

पतले होने के लिए सबसे पहले तो परिणीति ने अपनी डाइट बदली। खराब मेटाबॉलिज्म के कारण उनका वजन बहुत जल्दी बढ़ जाता था। सबसे पहले उन्होंने यहीं पता लगाया कि कौन से फूड्स उन्हें सूट करते हैं और कौन से नहीं? दिन भर हाइड्रेटेड रहने के लिए खूब पानी पिया।  इसके लिए उन्होंने जिम में वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज पर जोर दिया।

PunjabKesari

जंक फूड को कहा ना

पहले डाइट की बात करें तो सबसे पहले उन्होंने जंक- फास्ट फूड को नो कहा जो सबसे ज्यादा जरूरी था। उन्होंने भी सबसे पहले इसी का मोह छोड़ा। उनका डाइट प्लान कुछ इस तरह रहा कि सुबह वह एक ग्लास बिना चीनी का दूध, ब्राउन ब्रेड, दो अंडे (सफेद हिस्सा) और कभी-कभी फ्रैश जूस लेती थी वहीं दोपहर में दाल और रोटी, ब्राउन राइस, हरा सलाद और हरी सब्जियां होती थी और रात को एक दम सादा खाना। जबकि रात को भी वह 7 से 8 के बीच खाना खा लेती थी लेकिन सिर्फ डाइट के सहारे ही नहीं बैठी वो उन्होंने फिजिकल एक्टिविटी पर भी जोर दिया।

शुरु की एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करना परिणीति को बिलकुल पसंद नहीं लेकिन फिर भी उन्होंने वजन घटाने के लिए सबकुछ किया। एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन सबका सहारा लिया। अपने दिन की शुरूआत जॉगिंग से करने के बाद वो 1 घंटा मेडिटेशन, 1 घंटा योग करती थी। उनके वर्क आउट में स्विमिंग, डांसिंग, कार्डियो और हॉर्स राइडिंग भी शामिल है। वह ट्रेडमिल पर दौड़ती थी और रेगुलर डांस प्रैक्टिस करती थी।

PunjabKesari

इतना सब करने के बाद परिणीति ने अपना वेट लॉस किया तभी तो आज की और पहले की परिणीति में इतना फर्क दिखाई देता है। खैर अब जल्दी ही वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उसके लिए परिणीति को ढेरों शुभकामनाएं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static