Heart के लिए वरदान है ये फल, ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल, जानें इसके फायदे

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 12:01 PM (IST)

नारी डेस्क : गर्मियों में मिलने वाला रसीला और स्वादिष्ट फल तरबूज सिर्फ प्यास बुझाने का ही काम नहीं करता, बल्कि यह सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। पानी से भरपूर यह फल शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ दिल की सेहत को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। डॉक्टर के अनुलार तरबूज में मौजूदा कई जरूरी पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और हृदय रोगों के नुकसान को कम करने में सहायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि तरबूज को अपनी डाइट में शामिल करना क्यों फायदेमंद माना जाता है।

दिल की सेहत को देता है मजबूती

तरबूज में पोटैशियम, मैग्नीशियम (Magnesium ) और एल-सिट्रुलिन  (L-Citrulline) जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। एल-सिट्रुलिन एक ऐसा अमीनो एसिड है जो रक्त संचार को सुचारू बनाता है, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। यही वजह है कि नियमित रूप से सीमित मात्रा में तरबूज खाने से हृदय स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है।

PunjabKesari

ब्लड प्रेशर को रखता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है, जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है। तरबूज में मौजूद पोटैशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायता मिलती है।

शरीर को रखता है हाइड्रेट

गर्मियों में शरीर से पसीने के जरिए काफी मात्रा में पानी निकल जाता है। ऐसे में तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का बेहतरीन विकल्प है। इसमें लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो डिहाइड्रेशन से बचाने और शरीर को तरोताजा बनाए रखने में मदद करता है।

यें भी पढ़ें : Brain Stroke की वजह बन रही ये 3 चीजें, अब 24 घंटे में पता लगेगी दिमाग की दिक्कत

 

एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना

तरबूज में लाइकोपीन, विटामिन-सी और विटामिन-ए जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। लाइकोपीन शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है। यह दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने के साथ-साथ त्वचा और आंखों की सेहत के लिए भी लाभदायक माना जाता है।

PunjabKesari

पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद

तरबूज में मौजूद पानी और फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे खाने से पेट हल्का महसूस होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

मांसपेशियों के दर्द में दे सकता है राहत

व्यायाम या अधिक शारीरिक मेहनत के बाद होने वाले मांसपेशियों के दर्द को कम करने में भी तरबूज मददगार माना जाता है। इसमें मौजूद एल-सिट्रुलिन मांसपेशियों की रिकवरी को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।

यें भी पढ़ें : हर सुबह कब्ज से हैं परेशान? अपनाएं ये 8 आसान घरेलू नुस्खे, पेट रहेगा साफ

 

त्वचा और आंखों के लिए लाभकारी

तरबूज में मौजूद विटामिन-ए और कैरोटेनॉयड्स त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने और आंखों की रोशनी को बेहतर रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने में भी सहायक हो सकता है।

PunjabKesari

100 ग्राम तरबूज में पोषक तत्व

ऊर्जा: 30-38 कैलोरी
पानी: 91.4 ग्राम
प्रोटीन: 0.61 ग्राम
वसा: 0.2 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट: 7.55 ग्राम
प्राकृतिक शुगर: 6.2 ग्राम
फाइबर: 0.4 ग्राम

तरबूज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन किसी भी चीज का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार करना चाहिए। साथ ही, बेहतर हृदय स्वास्थ्य के लिए केवल तरबूज पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना भी जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static