Cannes के रेड कार्पेट पर दिखी सनातन संस्कृति की झलक, वृंदावन की बेटी Arti ने जीता दिल

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 04:02 PM (IST)

नारी डेस्क: Cannes Film Festival 2026 में इस बार सिर्फ ग्लैमर और फैशन ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की खूबसूरत झलक भी देखने को मिली। जहां अब तक Alia Bhatt के स्टाइलिश लुक्स चर्चा में थे, वहीं अब वृंदावन की बेटी Aarti Khetarpal ने अपने अनोखे देसी अंदाज से सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। गले में तुलसी की माला, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता और कृष्ण भक्ति से प्रेरित लहंगा पहनकर आरती ने रेड कार्पेट पर ऐसी मौजूदगी दर्ज कराई, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

वृंदावन थीम वाले लहंगे ने जीता दिल

आरती खेतरपाल ने अपने कान्स डेब्यू के लिए खास तौर पर वृंदावन थीम वाला कस्टम लहंगा चुना। इस खूबसूरत आउटफिट को डिजाइनर सुलक्षणा मोंगा ने तैयार किया था। येलो टोन वाले इस लहंगे पर वृंदावन की संस्कृति और कृष्ण भक्ति को बेहद बारीकी से उकेरा गया था। लहंगे पर मंदिरों, कुंजों, हरियाली और यमुना किनारे के दृश्यों को पेंटिंग्स के जरिए दर्शाया गया। पूरे आउटफिट में ऐसा महसूस हो रहा था मानो कोई जीवंत कला कैनवास रेड कार्पेट पर उतर आया हो।

हर डिटेल में दिखी भारतीय कला की झलक

लहंगे की वेस्टलाइन को गोल्डन एम्ब्रॉयडरी से हाईलाइट किया गया था। वहीं नीचे की ओर हल्के और गहरे पीले रंगों का खूबसूरत मिश्रण नजर आया। उस पर की गई हैंड पेंटिंग्स ने आउटफिट को और खास बना दिया। पेड़-पौधों, गोपियों और बहते पानी के दृश्यों को मल्टीकलर टोन में बेहद खूबसूरती से उकेरा गया था। साथ ही सेक्विन वर्क ने पूरे लुक में हल्की चमक और रॉयल फिनिश जोड़ दी।

PunjabKesari

हैवी ब्लाउज और खास दुपट्टे ने बढ़ाई खूबसूरती

आरती ने अपने लहंगे के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पेयर किया, जिसमें गोल्डन धागों और फ्लोरल पैटर्न का बेहद सुंदर काम नजर आया। ग्रीन और ब्लू शेड्स की डिटेलिंग ब्लाउज को और भी रिच लुक दे रही थी। वहीं उनका दुपट्टा भी इस पूरे आउटफिट का खास हिस्सा बना। दुपट्टे के बॉर्डर पर पेटल कटआउट डिटेलिंग की गई थी, जिसने उसे यूनिक और स्टाइलिश टच दिया। साइड ड्रेप स्टाइल में कैरी किया गया यह दुपट्टा रेड कार्पेट पर बेहद ग्रेसफुल लग रहा था।

ये भी पढ़ें:  Cannes 2026: तारा सुतारिया ने कान्स में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस डेब्यू से जीता दिल

पोल्की जूलरी और तुलसी माला ने पूरा किया लुक

अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए आरती ने पोल्की जूलरी पहनी। रेड और ग्रीन स्टोन्स से सजा नेकलेस उनके वी-नेक ब्लाउज के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था। इसके साथ उन्होंने तुलसी की माला भी पहनी, जिसने उनके पूरे लुक में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्पर्श जोड़ दिया। मैचिंग ईयररिंग्स, कंगन और रिंग्स ने उनके अंदाज को और निखार दिया।

गोमुखी और गीता बनीं सबसे खास आकर्षण

आरती के पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा उनका कस्टम मेड गोमुखी बैग रहा। लाल रंग के इस चेंटिंग बैग पर “हरे राम, हरे कृष्ण” लिखा हुआ था और उस पर बांसुरी बजाते भगवान श्रीकृष्ण की छवि बनी थी। इसके अलावा हाथ में छोटी-सी श्रीमद्भगवद्गीता लेकर उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह सनातन संस्कृति से जोड़ दिया। यही वजह रही कि उनका यह अंदाज सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की एक खूबसूरत प्रस्तुति बन गया।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

जैसे ही आरती खेतरपाल ने अपने कान्स लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, लोग उनके इस अनोखे अंदाज की तारीफ करने लगे। कई यूजर्स ने इसे भारतीय संस्कृति को इंटरनेशनल मंच पर गर्व के साथ पेश करने वाला पल बताया।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static