कम पैसे में कर सकते हैं इन शहरों की सैर, Vacations एन्जॉय करने का बनाएं Plan

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 05:15 PM (IST)

विदेश घूमने की बहुत लोगों की ख्वाहिश होती है। लेकिन पैसों की कमी के कारण ट्रिप प्लान ऐसे ही रह जाता है। भारत में वैसे तो घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं। लेकिन बहुत से लोग विदेश का दौरा करना चाहते हैं। भारत से कुछ ही दूरी पर स्थित ये इंटरनेशनल टूर आपका मजा दौगुणा कर देंगे। यहां पर आप स्वादिष्ट भोजन का फायदा भी उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

वियतनाम

भारत के करीबी डेस्टिनेशन में से एक शहर वियतनाम भी है। यह जगह  कम बजट में सैर करने के लिए बहुत ही अच्छी है। प्राकृतिक संदरता, शांत समुद्र तट, ऐतिहासिक स्मारक और भी बहुत सी जगहों का आप लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आप टेस्टी फूड के साथ-साथ स्ट्रीट फूड का मजा भी ले सकते हैं। यहां पर आप मंदिरोंं और शिवालयों के दर्शन भी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

इंडोनेशिया 

आप दक्षिणी-पूर्वी इलाकों की सैर भी कर सकते हैं। यहां की हरेक जगह बहुत ही खूबसूरत है जिनमें से एक इंडोनेशिया भी है। हजारों द्वीपों को मिलाकर बना यह देश अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए सारी दुनिया में मशहूर है। इंडोनेशिया का जकार्ता शहर अपनी वाइल्ड लाइफ, खूबसूरती से भरे हुए समुद्री तट और प्राचीन मंदिरों के लिए बहुत ही फेमस है। विदेश की सैर करने के लिए यह जगह एकदम पॉकेट फ्रैंडली है। 

PunjabKesari

सिंगापुर 

बाकी अन्य देशों के मुकाबले ये शहर थोड़ा सा मंहगा है। परंतु यहां की भी आप 40 हजार में सैर कर सकते हैं। मंहगे रेस्टोरेंट का खाना खाने की जगह आप स्ट्रीट फूृड का मजा ले सकते हैं। आप यहां की नाइटलाइफ का भी पूरा मजा ले सकते हैं। स्ट्रीट शॉपिंग का भी आप अच्छे से लाभ उठा सकते हैं। 

दुबई 


ऊंची-ऊंची इमारतों के लिए दुबई पूरे भारत में पहचाना जाता है। यहां पर आप एडवेंचरेस स्पॉट का भी मजा ले सकते हैं। आप यहां पर एथनिक चीजों के साथ-साथ ट्रेंडी मेटिरियल्स की शॉपिंग आराम से कर सकते हैं। दुबई की मार्केट में आप यूनीक और एंटीक चीजों की खरीददारी भी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

भूटान

पूर्वी हिमालयों की पहाड़ियों में स्थित भूटान एक बहुत ही छोटा देश है। यहां पर आप पहाड़ों से लुभावने नजारों का मजा ले सकते हैं। यहां पर आप राजसी पहाड़ियों , घनी घाटियां और जंगलों के साथ-साथ और भी बहुत सी एक्टिविटीज का लाभ ले सकते हैं। एंडवेंचर्स के शोकिन लोगों के लिए लैंड ऑफ द थंडर बहुत ही अच्छी जगह है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static