एडवेंचर के शौकीन इन जगहों पर लें हॉट एयर बैलून राइड का मजा

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 06:04 PM (IST)

घूमने का नाम आते ही हर किसी के चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान होती है। वहीं कुछ लोगों को शांत वातावरण में प्राकृतिक नजारों का मजा लेना पसंद होता है। वहीं कई लोग एडवेंचर व रोमांचक ट्रिप एन्जॉय करते हैं। इसमें किसी को ऊंचे पहाड़ों पर चेन लगाकर कूदना पसंद होता है। तो कई पैराग्साइडिंग का आनंद मनाते हैं। वहीं कई लोगों को बैलून राइड लेने में अलग ही मजा आता है। इसमें बड़े गुब्बारे से लटके एक चौकोर आकार के खाने में बैठ कर खुले आसमान की सैर की जाती है। इसमें ऊंचाई से पूरे शहर को देखने का अलग ही आनंद आता है।


ऐसे में अगर आप भी हॉट एयर बैलून राइड लेने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको भारत की 3 खास जगहों के बारे में बताते हैं। यहां पर आप अपने ट्रिप का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

सोहना, हरियाणा

सोहना हरियाणा का एक खूबसूरत शहद है। यह दिल्ली से करीब 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की बैलून राइट पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। ऐसे में दूर-दूर से लोग खासतौर पर सोहना में बैलून राइड का लुत्फ उठाने आते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

जयपुर, राजस्थान

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर भारत संघ के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है। यह अपने ऐतिहासिक किलो से भी दुनियाभर में मशहूर है। इसके अलावा हॉल बैलून राइड का मजा लेने के लिए भी पर्यटक जरूर आते हैं। आसमान में ऊंचाई पर पिंक सिटी जयपुर को देखने का अलग ही नजारा नजर आता है। आप यहां पर करीब 4 हजार फीट की ऊंचाई पर करीब 60 मिनट तक खुले आसमान में सैर कर सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

आगरा, उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश में स्थित आगरा ताजमहल व अन्य ऐतिहासिक इमारतों से मशहूर है। यहां पर आप हॉट बैलून में आसमान की सैर करते हुए आगरा देखने का मजा ले सकते हैं। बता दें, नवंबर महीने में यहां पर खासतौर पर बैलून राइड फेस्टिवल आयोजित होता है। इसे फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static