विरूष्का की ''प्रेग्नेंसी पोस्ट'' ने तोड़े रिकाॅर्ड, सबसे ज्यादा लाइक्स मिलने वाली पोस्ट बनी

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 01:24 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। बीते दिन खुद इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। इस कपल ने जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया यह तेजी से वायरल हो गई। दोनों की पोस्ट पर फैंस लगातार बधाईयों के कमेंट कर रहे हैं। विरूष्का के इस प्रेगेंसी पोस्ट ने कई बड़े रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। 

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'और अब, आने वाले जनवरी 2021 हम तीन होंगे।' इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा का बेबी बंप दिखाई दिया। यह पोस्ट को शेयर करने के बाद 24 घंटों में इसे 15.3 मिलियन लाइक्स मिले। जो कि अब तक की सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली सेलिब्रेटी पोस्ट है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Aug 26, 2020 at 10:32pm PDT

 

अनुष्का शर्मा की शेयर की गई पोस्ट को अब तक 54 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं विराट कोहली की इंस्टाग्राम पोस्ट को अब तक 1 करोड़ 9 लाख से ज्यादा के लाइक्स मिले हैं। आपको बता दें गिगी हदीद की प्रेगनेंसी की पोस्ट को 8.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि सेलेेना गोमेज की वेकेशन पोस्ट को 14.2 मिलियन लाइक्स मिले थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static