दुल्हन की तरह सजा Vijay Deverakonda का घर, Video हुआ Viral
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 12:42 PM (IST)
नारी डेस्क : साउथ इंडस्ट्री के रूमर्ड कपल Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी शादी की रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक हर जगह इसी बात की चर्चा हो रही है कि क्या वाकई ये दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। इसी बीच अब विजय देवरकोंडा के घर का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इन अफवाहों को और हवा दे दी है।
दुल्हन की तरह सजा विजय देवरकोंडा का घर
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा का घर खूबसूरत लाइट्स और सजावट से जगमगा रहा है। पूरा घर किसी शादी वाले घर की तरह सजा नजर आ रहा है। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद विजय और रश्मिका की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

यें भी पढ़ें : बिना सोचे-समझे कच्चा लहसुन खाते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें इसके नुकसान
वीडियो देखकर खुश हुए फैंस
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घर की सजावट देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और कई लोग तो अभी से विजय और रश्मिका को बधाइयां देने लगे हैं। फैंस का मानना है कि इतनी भव्य सजावट बिना किसी खास मौके के नहीं हो सकती, इसलिए शादी की खबरों को लोग सच मानने लगे हैं।
26 फरवरी को शादी की चर्चा
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शादी से जुड़ी कई डिटेल्स लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इससे पहले भी दोनों की शादी और सगाई की खबरें सामने आ चुकी हैं।
यें भी पढ़ें : कैसे पता चलेगा कि BP Low है? जानें Low Blood Pressure के शुरुआती लक्षण
पहले भी उड़ चुकी हैं शादी की अफवाहें
गौरतलब है कि विजय और रश्मिका को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। दोनों की नजदीकियों को देखकर लंबे समय से उनके रिलेशनशिप की चर्चा होती रही है। यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स में उनकी सगाई की खबरें भी सामने आई थीं। अब घर की सजावट वाला वीडियो सामने आने के बाद फैंस को लग रहा है कि यह रूमर्ड कपल जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक बना सकता है। अब सबकी नजरें 26 फरवरी पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इस दिन शादी करते हैं या ये सिर्फ एक और रूमर साबित होती है।

