फेमस Actor की चाकू मारकर हत्या, 81 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 01:50 PM (IST)

नारी डेस्क: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कई लोकप्रिय फिल्मों और टीवी शोज़ में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता James Handy अब इस दुनिया में नहीं रहे। 81 वर्षीय अभिनेता की उनके ही घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे हॉलीवुड जगत और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

घर के बाहर गंभीर हालत में मिले अभिनेता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैलिफोर्निया के टार्ज़ाना इलाके में स्थित जेम्स हैंडी के घर से 3 जून को एक इमरजेंसी कॉल की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। वहां अभिनेता घर के बाहर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। उनके सीने पर चाकू के गहरे घाव थे और उनकी हालत बेहद नाजुक थी।

अस्पताल में चली जिंदगी की जंग, लेकिन नहीं बच सके

घटना के तुरंत बाद पैरामेडिक्स ने जेम्स हैंडी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। हालांकि, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर फैल गई। गर्लफ्रेंड के बेटे पर हत्या का आरोप पुलिस की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में 44 वर्षीय माइकल ग्लेडहिल को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर अभिनेता की गर्लफ्रेंड का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: Film Industry से आई दुखद खबर: नहीं रहे नेशनल अवॉर्ड विनर  मशहूर अभिनेता 'कॉमेडी किंग '

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा,   पुलिस कर रही पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह आगे आकर जांच में सहयोग करे। जेम्स हैंडी का करियर कई दशकों तक फैला रहा। उन्होंने हॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों और टीवी सीरीज में यादगार भूमिकाएं निभाईं। दर्शकों ने उन्हें Jumanji, Arachnophobia, Unbreakable और Logan जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया। इसके अलावा वे NYPD Blue, Alias, NCIS: Los Angeles और Criminal Minds जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ का भी हिस्सा रहे।

फैंस और इंडस्ट्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जेम्स हैंडी के निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म जगत से जुड़े लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी शानदार अदाकारी और यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static