Vastu Tips: गृहिणी कभी ना भूलें किचन के नियम, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 11:11 AM (IST)

वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोईघर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह सही दिशा में होनी बहुत जरूरी है। इसके साथ किचन में काम करते समय घर की गृहिणी को खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। नहीं तो सेहत, आर्थिक और न जानें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते है वास्तु के मुताबिक रसोईघर में काम करते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। उससे पहले जानते है घर पर किचन की सही दिशा...

सही दिशा

घर का किचन हमेशा पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे घर में बर्कत बनी रही है। साथ ही मानसिक और शारीरिक परेशानियों से राहत मिलती है।

kitchen,nari

जूते-चप्पल रखें बाहर 

घर की रसोई को हमेशा से ही पवित्र माना जाता है। इसलिए किचन में जाने से पहले जूते-चप्पल को हमेशा बाहर उतारकर जाना चाहिए। नहीं तो आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यहां पर चाकू, कैंची आदि नुकीली चीजें रसोई में रखने या इसकी दीवार पर टांगने से बचना चाहिए।

पहली रोटी डालें गाय को

घर की महिला को खाना बनाते समय समय सबसे पहले रोटी बनाकर गाय को खिलानी चाहिए। हिंदु धर्म में गाय को माता कहा जाता है। साथ ही उसमें देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए रोज सुबह पहली रोटी गऊ माता को अर्पित करने के बाद ही भोजन करना चाहिए। इससे घर में धन का आगमन होता है। पैसों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। 

nari

ऐसे रखें दूध

रसोईघर में कभी भी दूृध के बर्तन को खुला नहीं छोड़ना चाहिए। इसे हमेशा किसी बर्तन से ढक कर ही रखें। नहीं तो घर- परिवार में लड़ाई-झगड़े, कलह-कलेश हो सकते है। इसतरह आर्थिक, शारीरिक और मानसिक तौर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

भोजन करने की सही दिशा

वास्तु के मुताबिक घर की रसोई में भोजन करने से कई तरह के ग्रह-दोषों से छुटकारा मिलता है। मगर इसके लिए सही दिशा में भोजन करना बेहद जरूरी है। इसतरह भोजन करने के लिए मुंह कभी भी किचन की पश्चिम और दक्षिण द‍िशा की ओर नहीं होना चाहिए। इसकी जगह पर खाने की प्लेट दक्षिण-पूर्व दिशा में और मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। इससे शरीर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। 

nari

गैस रखने की जगह

किचन में गैस हमेशा ऐसी जगह पर रखनी चाहिए जिससे वह बाहर से दिखाई न दें। इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static