महाशिवरात्रि की रात इस चमत्कारी पत्ते से कर लें महा उपाय, कुछ ही दिन में बदल जाएगी किस्मत
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 06:11 PM (IST)
नारी डेस्क: महाशिवरात्रि यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। शिवरात्रि केवल व्रत की रात नहीं है, यह भाग्य जागरण की रात्रि मानी गई है। इस पावन रात्रि में शमी के पत्तों का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार शमी का वृक्ष शिव और शनि दोनों को प्रिय है, इसलिए इससे जुड़े उपाय बहुत फलदायी माने जाते हैं।

शमी के पत्तों का धार्मिक महत्व
शमी वृक्ष को पाप नाशक और कष्ट हरने वाला माना गया है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर धन, सुख और शांति को आकर्षित करता है। शनि दोष और भाग्य बाधा में भी शमी उपाय असरदार माने जाते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि की रात शमी के पत्तों से किए गए कुछ उपाय भाग्य को जाग्रत, कष्टों को दूर और जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
महाशिवरात्रि की रात करें ये खास उपाय
शमी के पत्तों से शिवलिंग पूजन: रात में स्नान कर साफ वस्त्र पहनें, शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र के साथ शमी के 5 या 11 पत्ते अर्पित करें। इसके साथ “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें। मान्यता है कि इससे रुके हुए काम बनने लगते हैं। 1 शमी का पत्ता लाल कपड़े में बांध लें। शिव पूजा के बाद उसे पर्स या तिजोरी में रखें। इससे धन आगमन और सौभाग्य में वृद्धि होती है

शनि दोष से राहत के लिए करें ये उपाय
शमी के पत्ते पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं दीपक को शिवजी के सामने रखें, इस उपाय से शनि से जुड़े कष्ट, डर और रुकावटें कम होती हैं। इसके अलावा शमी का एक पत्ता हाथ में लेकर अपनी मनोकामना मन ही मन बोलें। उसे शिवलिंग के पास अर्पित करें। कहा जाता है कि सच्चे मन से की गई इच्छा अवश्य पूरी होती है
ध्यान रखने योग्य बातें
शमी के पत्ते साफ और ताजे होने चाहिए ।पूजा में आस्था और श्रद्धा सबसे ज़रूरी है। उपाय के बाद किसी का अपमान या नकारात्मक सोच न रखें। भोलेनाथ की कृपा से जब कर्म और श्रद्धा मिलते हैं, तब किस्मत खुद रास्ता बना लेती है।

