फैंस कर रहे बेबो के Baby का नामकरण, एक ने तो कह डाला- आ गया औरंगजेब

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 12:57 PM (IST)

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर दूसरी बार बेटे की किलकारियां गूंजी है। तैमूर के छोटे भाई की खबर मिलते ही फैंस की खुशी सांतवे आसमान पर है। वे उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी करीना को दूसरी बार मां बनने पर बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर तैमूर के अलावा न्यू बाॅर्न बेबी भी ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स ने तो उसका नामकरण भी कर दिया है। 

PunjabKesari

यूजर्स ने ट्रोल करते हुए करीना के दूसरे बेटे का नाम औरंगजेब रखा है। एक यूजर ने लिखा, 'औरंगजेब आ गया।' वहीं कुछ यूजर्स ने तो तैमूर के मीम्स तक बना डाले। 

यूजर्स के कमेंट 

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

कौन था औरंगजेब? 

गौरतलब है कि औरंगजेब भारत पर राज्य करने वाला छठा मुगल शासक था। उसका शासन उसकी मृत्यु होने तक चला। वो अकबर के बाद सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाला मुग़ल शासक था। उसे एक क्रूर शासक के तौर पर पहचाना जाता है। 

PunjabKesari

बता दें करीना ने रविवार 21 फरवरी की सुबह बेटे को जन्म दिया। बीते शनिवार करीना को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। खबरों के अनुसार मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं अस्पताल में करीना और उने बच्चे से मिलने घर के सदस्य पहुंच रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static