Newborn Baby की मसाज करतें समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये 7 गलतियां

punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 12:43 PM (IST)

नारी डेस्क : सर्दियों में नवजात और छोटे बच्चों की देखभाल पेरेंट्स के लिए और भी ज़रूरी हो जाती है। ठंडी हवा, ड्राय स्किन और बॉडी स्टिफनेस के कारण बच्चे असहज महसूस कर सकते हैं। इस समय बेबी मसाज बेहद फायदेमंद होती है। यह न केवल स्किन और मांसपेशियों के लिए अच्छी है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन और बॉडी वॉर्मथ को भी बेहतर बनाती है। लेकिन कई बार पेरेंट्स छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जो बच्चे के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में बेबी मसाज करते समय होने वाली 7 बड़ी गलतियां।

नहलाने के बाद मसाज करना

सर्दियों में बच्चे को पहले नहलाकर फिर मसाज करना आम गलती है। इससे बच्चा ठंड पकड़ सकता है और उसे आराम महसूस नहीं होगा।
सही तरीका: पहले हल्के गुनगुने तेल से मसाज करें, और लगभग 20-30 मिनट बाद नहलाएं। इससे बॉडी को गर्माहट मिलती है और बच्चा रिलैक्स रहता है।

PunjabKesari

ठंडा तेल इस्तेमाल करना

बोतल से सीधे तेल लगाना बच्चे की स्किन पर असहज महसूस करा सकता है और वह रोने लगेगा।
सही तरीका: तेल को हल्का सा गर्म करें। ज्यादा गर्म न करें। उंगली से चेक करने पर हल्का वॉर्म महसूस होना चाहिए।

जोर लगाकर मसाज करना

कुछ पेरेंट्स सोचते हैं कि ज्यादा दबाव देने से हड्डियां मजबूत होंगी, लेकिन यह मिथ है।
सही तरीका: हल्के हाथों से मसाज करें, खासकर जोइंट्स के पास सर्कुलर मोशन में। ज्यादा दबाव से स्किन पर निशान या दर्द हो सकता है।

यें भी पढ़ें : सर्दियों में इस तरह पिएं कॉफी, इम्यूनिटी और डाइजेशन होंगे मजबूत, त्वचा पर भी दिखेगा Glow

गलत पोजिशन में मसाज

बच्चे की गर्दन पकड़कर हवा में लटकाना या हाथ-पैर जोर से खींचना बिल्कुल गलत है।
सही तरीका: बच्चा हमेशा सपाट और सॉफ्ट सतह पर रहे, जैसे मसाज मैट या मोटा बेडशीट।

PunjabKesari

मसाज और नहलाने के बीच ज्यादा गैप रखना

मसाज और नहलाने के बीच लंबा समय बच्चे की स्किन के लिए ठीक नहीं।
सही तरीका: मसाज के 20-30 मिनट बाद नहलाएं और नहलाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे स्किन का नैचुरल हाइड्रेशन लॉक हो जाता है।

यें भी पढ़ें : सावधान! बाथरूम में चुपचाप जान ले रही है ये खतरनाक गैस, डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

ठंडे कमरे में मसाज

ठंडे कमरे में मसाज करने से बच्चा ठिठुर सकता है और मसाज का फायदा उल्टा हो सकता है।
सही तरीका: मसाज से 15 मिनट पहले कमरे को वॉर्म करें। ड्राफ्ट या ठंडी हवा न आने दें।

गलत तेल का चुनाव

हर तेल बच्चे की स्किन के लिए सही नहीं होता।
सही तरीका: नेचुरल और बेबी-फ्रेंडली तेल इस्तेमाल करें। सर्दियों में सरसों, नारियल और बादाम का तेल बेहतर माने जाते हैं। अगर कोई रिएक्शन हो तो तुरंत रोकें और डॉक्टर से सलाह लें।

PunjabKesari

सर्दियों में सही तरीका अपनाकर बेबी मसाज करने से बच्चा आरामदायक, स्वस्थ और खुश रहता है। हल्के हाथ, सही तापमान और नेचुरल तेल का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां बच्चे की सुरक्षा और स्किन हेल्थ दोनों के लिए मददगार होती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static