समय पर खाना न खाने से हो सकती है गंभीर समस्या, सेहत पर पड़ता है सीधा असर
punjabkesari.in Wednesday, Jan 07, 2026 - 11:15 AM (IST)
नारी डेस्क: खाना हमारे शरीर को पोषण देता है, लेकिन सिर्फ क्या खाते हैं यही नहीं, कब खाते हैं यह भी उतना ही जरूरी होता है। अगर आप रोजाना समय पर खाना नहीं खाते हैं, तो यह आदत एक गंभीर बीमारी को जन्म दे सकती है, जिसका नाम है माइग्रेन। यह समस्या आपकी हालत बहुत खराब कर सकती है।
हेल्दी डाइट के साथ सही टाइम भी जरूरी
हम सभी जानते हैं कि हेल्दी रहने के लिए खाने में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मिनरल्स जैसे पोषक तत्व जरूरी होते हैं। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि खाने का सही समय तय होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अगर आप कभी देर से खाते हैं और कभी बहुत जल्दी, तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ सकता है।

डॉक्टर ने बताई बड़ी परेशानी
समय पर खाना न खाने की वजह से माइग्रेन की समस्या हो सकती है। कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि खाली पेट रहना या अनियमित समय पर खाना माइग्रेन का बड़ा कारण बनता है।
माइग्रेन का दर्द नहीं छोड़ता पीछा
डॉक्टर बताती हैं कि अगर कोई व्यक्ति समय पर खाना नहीं खाता, तो सिरदर्द बार-बार होने लगता है। माइग्रेन का दर्द इतना तेज होता है कि ऐसा महसूस होता है जैसे सिर पर कोई जोर से वार कर रहा हो। यह दर्द कई बार असहनीय हो जाता है।
2 से 3 दिन खराब कर देता है माइग्रेन अटैक
माइग्रेन का एक अटैक सिर्फ एक दिन का नहीं होता। भले ही तेज दर्द एक दिन रहे, लेकिन इसके बाद 2 से 3 दिन तक थकान, कमजोरी, फोकस की कमी और चिड़चिड़ापन बना रहता है। इस वजह से व्यक्ति अपने काम या पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता।

क्यों बेकार हो जाते हैं 2-3 दिन
डॉक्टर के अनुसार, माइग्रेन के बाद दिमाग ठीक से काम नहीं करता। एकाग्रता कम हो जाती है, शरीर सुस्त रहता है और व्यक्ति मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करता है। यही कारण है कि आने वाले कई दिन प्रभावित हो जाते हैं।
समय पर खाना ही है बचाव
अगर आप माइग्रेन और उसके साइड इफेक्ट से बचना चाहते हैं, तो समय पर खाना खाने की आदत डालना बेहद जरूरी है। ऑफिस जाने से पहले खुद खाना खाएं और बच्चों को भी सही समय पर पौष्टिक भोजन देकर स्कूल भेजें।
बच्चों में भी बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
डॉक्टर का कहना है कि आजकल बच्चों में स्क्रीन टाइम बढ़ गया है और खाने का टाइम भी बिगड़ गया है। इसी वजह से बच्चों में भी माइग्रेन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जरूरी सलाह अगर सिर्फ खाने के समय का ध्यान रखकर इस दर्दनाक समस्या से बचा जा सकता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित समय पर संतुलित भोजन करना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम रील) पर दी गई जानकारी पर आधारित है।

