Deepika Padukone ने फैंस के साथ मनाया बर्थडे, वीडियो हुआ वायरल

punjabkesari.in Monday, Jan 05, 2026 - 11:15 AM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस के साथ मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस के बीच केक काटती दिखीं दीपिका वायरल वीडियो में दीपिका बेहद खुश और सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। वह अपने चारों ओर खड़े फैंस से घिरी हुई हैं, जो उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर दीपिका ने मरून रंग का स्वेटर पहन रखा है और बाल खुले रखे हैं। मुस्कुराते हुए वह केक काटती हैं, वहीं वहां मौजूद फैंस उनकी डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का मशहूर गाना ‘आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं’ गाते नजर आते हैं। यह पल दीपिका और उनके फैंस दोनों के लिए बेहद खास रहा।

न्यू ईयर रणवीर सिंह के साथ न्यूयॉर्क में मनाया

हाल ही में दीपिका पादुकोण को अपने पति रणवीर सिंह के साथ न्यूयॉर्क में देखा गया था। दोनों ने वहां न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। उस दौरान भी कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वहीं रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता का जश्न भी मनाया।

शानदार रहा दीपिका का फिल्मी सफर

दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने पद्मावत, पीकू, चेन्नई एक्सप्रेस, ये जवानी है दीवानी, पठान, कॉकटेल, हैप्पी न्यू ईयर और जीरो जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

PunjabKesari

आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा दीपिका निर्देशक एटली की अगली फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन होंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static