आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारियां शुरू, घर की सजावट की तस्वीरें वायरल
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 05:16 PM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके मुंबई स्थित घर की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आमिर खान अपनी करीबी मित्र गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समारोह को बेहद निजी रखा गया है और इसमें केवल परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है।
सादगी से होने वाला है समारोह
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का आयोजन आमिर खान के घर पर ही किए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि समारोह को भव्य बनाने के बजाय सादगी पर जोर दिया गया है। मेहमानों की संख्या भी सीमित रखे जाने की बात सामने आई है, ताकि यह पारिवारिक और निजी माहौल में संपन्न हो सके।
मेहमानों की सूची और मेन्यू पर भी खुद रखी नजर
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने शादी से जुड़ी कई तैयारियों में खुद दिलचस्पी दिखाई है। कहा जा रहा है कि मेहमानों की सूची से लेकर खाने के मेन्यू तक दोनों ने अपनी पसंद के अनुसार अंतिम रूप दिया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, बच्चे और कुछ करीबी दोस्त शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अमृतसर में है सीमा सजदेह का पुश्तैनी घर, बंटवारे से पहले बना यह विंटेज आशियाना
रीबी दोस्तों के शामिल होने की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि आमिर खान के फिल्मी दुनिया से जुड़े कुछ पुराने दोस्त इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, मेहमानों की आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की गई है, इसलिए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
आमिर खान की निजी जिंदगी
आमिर खान की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। दोनों का 2002 में तलाक हो गया था। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। वर्ष 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। अलग होने के बावजूद दोनों अपने बेटे आज़ाद की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और मीडिया रिपोर्ट्स के चलते शादी की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, समारोह से जुड़ी कई जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। ऐसे में इससे जुड़ी किसी भी नई जानकारी या घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

