उठते-उठते ही लीक हो जाता है यूरिन, कुछ महिलाओं को क्यों होती ये समस्या?
punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 07:31 PM (IST)
नारी डेस्कः उम्रदराज होने पर महिलाओं को यूरिन से संबंधी कई समस्याएं होती है जिसमें एक यूरिन लीक होने की है ये समस्या होना (Urinary Incontinence) महिलाओं में एक बहुत आम है। इसे समझना और इससे बचाव करना आसान है अगर हम इसके कारण और उपाय जान लें।
यूरिन लीक क्यों होता है? Urine leakage problem in hindi
यूरिन लीक यानी मूत्र असंयम का मतलब है कि पेशाब अपने आप निकलने लगता है, जिसे रोकना मुश्किल हो। सुबह उठते ही यूरिन लीक होना अक्सर स्ट्रेस इनकंटिनेंस (Stress Incontinence) या स्लिम ब्लैडर से जुड़ा होता है लेकिन कुछ महिलाओं को हर समय ये दिक्कत रहती हैं। इसके मुख्य कारण ये हो सकते हैं:
पेल्विक फ्लोर की कमजोरी (Pelvic Floor Weakness)
गर्भधारण, डिलीवरी या उम्र बढ़ने के कारण पेल्विक मसल्स कमजोर हो जाती हैं। ये मसल्स ब्लैडर और यूरिनल स्फिंक्टर को सपोर्ट करती हैं।
ब्लैडर की संवेदनशीलता (Overactive Bladder)
ब्लैडर जल्दी भरने या अचानक सिकुड़ने लगता है। सुबह उठते ही लीक होना इसका संकेत हो सकता है।
हार्मोनल बदलाव (Hormonal Changes)
मेनोपॉज़ में एस्ट्रोज़न हार्मोन कम होने से मूत्रमार्ग (urethra) पतला और कमजोर हो जाता है।
मोटापा और अनहैल्दी लाइफस्टाइल (Obesity & Lifestyle)
पेट पर अतिरिक्त दबाव होने से पेल्विक मसल्स पर दबाव बढ़ता है। खांसी या हंसी में भी यूरिन लीक हो सकता है। इसके अलावा यूरिन इंफेक्शन (UTI), खांसी, पुरानी कब्ज या बार-बार भारी वजन उठाना। कैफीन, शराब और कुछ खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन। कुछ दवाइयां भी इसका कारण हो सकती है।
किन महिलाओं को यह समस्या हो सकती हैं?
गर्भवती और डिलीवरी वाली महिलाएं – प्रसव के दौरान पेल्विक मसल्स कमजोर हो जाते हैं।
मेनोपॉज़ के बाद की महिलाएं – हार्मोनल कमी के कारण।अधिक वज
न वाली महिलाएं – पेट और ब्लैडर पर दबाव अधिक।
लगातार खांसी या कब्ज़ वाली महिलाएं – पेल्विक मसल्स पर दबाव बढ़ता है।
UTI या मूत्रमार्ग- ये की समस्या वाली महिलाएं।
यूरिन लीक से बचाव और उपचार
पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज (Kegel Exercise)
पेल्विक मसल्स को मजबूत करने का सबसे असरदार तरीका।
रोज़ाना 10–15 मिनट, 10–15 बार मसल्स को कसें और छोड़ें।
लगातार 6–8 हफ्ते करने पर फर्क दिखाई देता है।
वज़न कंट्रोल (Weight Management)- पेट और ब्लैडर पर दबाव कम करने से लीक कम होता है।
स्ट्रेस कम करना- भारी वजन उठाने या बार-बार खांसी करने से बचें।
डाइट और हाइड्रेशन- बहुत ज्यादा कैफीन या शराब से बचें। पर्याप्त पानी पीएं लेकिन थोड़े-थोड़े अंतराल में।
मेडिकल सहायता- डॉक्टर ब्लैडर ट्रेनिंग, दवा या गंभीर मामलों में सर्जरी सुझा सकते हैं। वहीं यूटीआई या हार्मोनल कमी हो तो उसका इलाज जरूरी। यदि आपको पेशाब करने में परेशानी, मूत्राशय पर नियंत्रण की कमी, या पेशाब का रिसाव हो, तो डॉक्टर से मिलें क्योंकि इससे अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
याद रखें ये बातें
सुबह उठते ही यूरिन लीक होना आमतौर पर पेल्विक फ्लोर कमजोरी, उम्र या हार्मोनल बदलाव के कारण होता है।
Kegel एक्सरसाइज, वजन नियंत्रण और सही जीवनशैली इसे काफी हद तक रोक सकती हैं। गंभीर या लगातार लीक होने पर गायनी/यूरोलॉजिस्ट से परामर्श जरूर लें।

