"उसने धोखे से मेरी बच्चेदानी निकाल दी..."   फेमस सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया बहुत बड़ा आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 04:51 PM (IST)

नारी डेस्क: इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री फिल्मों से ज्यादा अलग- अलग कारनामों की वजह से चर्चाओं में चल रही है। जहां एक तरफ राजपाल यादव जैसे एक्टर जेल की सजा काट रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जाने- माने सिंगर उदित नारायण बहुत बड़ा आरोप लगा है। उनकी पहली पत्नी ने उन पर और उनके भाइयों संजय कुमार झा, ललित नारायण झा और उनकी दूसरी बीवी दीपा नारायण पर  महिला खाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सिंगर ने उनका यूट्रस यानी गर्भाशय बिना बताए निकलवा दिया था। 

PunjabKesari
इस खबर के सामने आने से तहलका मच गया है, कोई सोच भी नहीं सकता कि एक दिग्गज गायक इस तरह का काम कर सकता है।  उदित नारायण से अलग हो चुकी उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण का आरोप है कि उनके पूर्व पति ने धोखे से इलाज के बहाने उनका गर्भाश्य ही निकलवा दिया,  इस बारे में उन्हें किसी तरह की कोई जानकारी भी नहीं थी।उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।

PunjabKesari
रंजना नारायण ने बताया कि उदित नारायण से उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। फिर उनके पति सिंगिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे और इसी दौरान उन्होंने दूसरी शादी कर ली। उनका आरोप है कि  1996 में उदित नारायण, अपने भाइयों के साथ उन्हें दिल्ली के अस्पताल लेकर गए थे जहां उनका यूट्रस निकलवा दिया गया। इस दौरान सिंगर की दूसरी पत्नी दीपा भी वहीं मौजूद थी।

PunjabKesari
रंजना के मुताबिक, जब वह 2006 में मुंबई आईं तो पति और उनकी दूसरी पत्नी ने उन्हें गाली दी और घर में घुसने नहीं दिया। रंजना का कहना है कि वह  गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। उनका आरोप है कि सिंगर ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई सहायता नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें अब पुलिस की शरण लेनी पड़ी है।  फरवरी, 2025 में उदित नारायण सुपौल की फैमिली कोर्ट में पेश हुए थे और उन्होंने रंजना से समझौते से मना करते हुए कहा था कि वह केस लड़ेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static