टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने की बेटे के जन्म की घोषणा, बताया कितने वजन का है बच्चा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2024 - 03:23 PM (IST)

नारी डेस्क: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में बेटे के जन्म की घोषणा की है। ऐसे में लोग मान बैठे की एक्ट्रेस मां बनी है लेकिन वह मां नहीं मासी बनी है। उनकी बड़ी बहन अदिति परभु ने एक बच्चे को जन्म दिया है। नीति ने अपने भतीजे के जन्म की घोषणा की और उसी के बारे में प्यारी जानकारी साझा की।

PunjabKesari
नीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। उन्होंने बेटे के नन्हे पैरों की एक झलक साझा करते हुए बताया कि उसका जन्म 2 सितंबर, 2024 को सुबह 7:33 बजे हुआ। जन्म के समय नन्हे बच्चे का वज़न 3.32 किलोग्राम था,  यह सारी जानकारी उसके पैरों पर लिखे एक टेक्स्ट के रूप में दी गई है।

PunjabKesari

अभिनेत्री ने अपनी अगली पोस्ट में बताया कि वह फिर से मासी बनकर कितनी खुश हैं। नीति 'कैसी ये यारियां' शो में 'नंदिनी' के रोल से घर-घर में मशहूर हो गईं। इसके अलावा, उन्हें 'झलक दिखला जा 10' में भी देखा गया था। उन्होंने  2020 में भारतीय सेना अधिकारी, परीक्षित बावा से शादी की। कुछ समय पहने नीति के फैंस उस समय  चिंता में आ गए थे जब उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से अपने पति का सरनेम हटा दिया था।

PunjabKesari
उस समय दावा किया गया था कि  एक्ट्रेस अपने निजी जीवन में समस्याओं का सामना कर रही है। इसके बाद यह बात सामने आई थी कि नीति ने ज्योतिषीय कारणों से अपने इंस्टा से अपने पति का नाम हटा दिया था और इससे ज्यादा कुछ नहीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static