बीच सड़क माही विज को मिली रेप की धमकी, हादसे के बाद डरी हुई है Actress

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 02:52 PM (IST)

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रही है। उन्होंने मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पहले तो एक शख्स ने उनकी कार को टक्कर मार दी, इसके बाद  बीच सड़क  गाली-गलौज की। हद तो तब हो गई जब उस शख्स ने एक्ट्रेस को रेप की धमकी तक दे डाली

 

माही विज ने अपने ट्विटर हैंडल पर हादसे के समय का वीडियो शेयर कर मुंबई पुलिस से मदद मांगी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- "इस शख्स ने मेरी कार को टक्कर मारी, मेरे साथ बदसलूकी की और मुझे रेप की धमकी दी। उसकी पत्नी भी आक्रामक हो गई थी। मुंबई पुलिस इस आदमी को खोजने में मेरी मदद करे, जिसने हमें धमकी दी है।"

PunjabKesari

 माही की वीडियो में एक कार की नंबर प्लेट दिख रही है, यह उसी शख्स की कार है जिसने एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी की है। उनकी ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा- वो अपने नज़दीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवाएं। माही ने बताया कि वो वर्ली पुलिस स्टेशन गई थीं और उन्होंने कहा कि वो उसे कॉल करेंगे।

PunjabKesari

जिस दौरान यह घटना घटी उस समय माही की बेटी तारा भी उनके साथ थी। माही विज के ट्वीट पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा-  वो इसे बिल्कुल बर्दाश्त ना करें। इस पर एक्ट्रेस ने रिप्लाई करते हुए लिखा- जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त उनकी बेटी तारा भी उनके साथ थीं और उन्हें तारा के लिए बहुत डर लग रहा था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static