समय रैना के घर बजेगी शहनाई, इस Actress से शादी करेंगे कॉमेडियन
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 07:10 PM (IST)
नारी डेस्क : कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से समय रैना और फिल्म '12वीं फेल' की एक्ट्रेस मेधा शंकर की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं। अब दोनों की शादी को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि समय और मेधा इस साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि, इस दावे की अब तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दिसंबर में शादी का दावा वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें समय रैना और मेधा शंकर की शादी को लेकर दावा किया गया। पोस्ट में एक यूजर ने खुद को समय के करीबी व्यक्ति से जुड़ा बताते हुए कहा कि कॉमेडियन के परिवार की ओर से दिसंबर में शादी की तैयारी की बात सामने आई है। वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि समय की मां से बातचीत के बाद शादी की बात की पुष्टि हुई है। हालांकि, यह पोस्ट अब रेडिट पर मौजूद नहीं है और इसकी तस्वीर यानी स्क्रीनशॉट ही सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
Samay Raina is set to marry Medha Shankr this December.👀❤️
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) September 17, 2026
As per a Reddit post, someone close to Samay Raina’s family says Samay wants to marry Medha Shankr this December, confirmed by his mother after speaking to him last night. For anyone who doesn’t know, Samay and Medha… pic.twitter.com/mHwmyecPyo
क्या सच में शादी करने वाले हैं समय और मेधा?
वायरल पोस्ट में कई दावे किए गए हैं, लेकिन इनके समर्थन में फिलहाल कोई स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। समय रैना और मेधा शंकर ने भी अपनी शादी को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में दिसंबर में दोनों की शादी होने की खबर को फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल दावा ही माना जा सकता है। जब तक कपल या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती, तब तक इस खबर की पुष्टि नहीं की जा सकती।
यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज
लंबे समय से चल रही है डेटिंग की चर्चा
समय रैना और मेधा शंकर के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखे जाने के बाद उनकी डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ा। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट और एक फ्लाइट में भी साथ देखे जाने की खबरें सामने आई थीं। इसके अलावा मेधा शंकर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में भी नजर आई थीं।
शो में समय ने मेधा को बताया था खास दोस्त
'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में वरुण धवन, कबीर शर्मा, मेधा शंकर और शेरोन वर्मा नजर आए थे। इस दौरान जब समय से उनकी सबसे अच्छी दोस्त के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मेधा शंकर का नाम लिया था। इसके बाद दोनों की डेटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

