इस Actress को मैसेज करते हैं क्रिकेटर्स, वीरेंद्र सहवाग को दिखाई चैट, बोले- ‘तभी रन नहीं बन रहे’
punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 12:15 PM (IST)
नारी डेस्क: अमेजन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘Rise And Fall 2’ शुरू होते ही चर्चा में आ गया है। शो के प्रीमियर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने होस्ट वीरेंद्र सहवाग के साथ खूब बातचीत और मस्ती की। इस दौरान सिंगर और एक्ट्रेस सारा गुरपाल ने क्रिकेटर्स को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया, जिसे सुनकर सहवाग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सारा ने बताया कि कई क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सहवाग को अपने फोन में कुछ चैट भी दिखा दीं।
सारा ने बताया- क्रिकेटर्स करते हैं मैसेज
‘Rise And Fall 2’ के सामने आए वीडियो क्लिप में सारा गुरपाल वीरेंद्र सहवाग के साथ मजाक करती नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान सहवाग ने सारा से पूछा कि उन्होंने सुना है कि कई क्रिकेटर्स उन्हें DM करते हैं। इस पर सारा ने भी बिना झिझक कहा कि ‘हां सर, बहुत क्रिकेटर्स मैसेज करते हैं।’ सारा की बात सुनकर सहवाग ने उनसे उनका फोन मांग लिया। इसके बाद सारा ने अपना फोन निकालकर उन्हें कुछ चैट दिखाईं।
ये भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के बीच भावुक हुईं दीपिका कक्कड़, छलके आंसू, बोलीं- 'हमें बहुत लड़ना है'
चैट देखते ही सहवाग ने कर दिया मजेदार कमेंट
सारा के फोन में चैट देखने के बाद सहवाग ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अच्छा... इसने भी किया है, तभी रन नहीं बन रहे।’ सहवाग के इस कमेंट पर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे। इसके बाद उन्होंने चैट में मौजूद क्रिकेटर्स को लेकर मजाक करते हुए कहा कि ‘इसमें लेफ्टी भी है, राइटी भी है और कीपर भी है।’ सहवाग और सारा की यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शो की शुरुआत में ही दोनों की यह नोकझोंक दर्शकों को काफी मजेदार लग रही है।

15 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ शो
वीरेंद्र सहवाग के होस्ट किए जा रहे ‘Rise And Fall 2’ में इस बार कुल 15 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। शो में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े जाने-पहचाने चेहरे शामिल हैं। शो के कंटेस्टेंट्स में शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल, करण पटेल, सिवेत तौमर, निहारिका तिवारी, कायरा अनु, प्रियंका चाहर चौधरी, इरिना रुड़ाकोवा, अनीश भगत, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, राज ग्रोवर और तेज प्रताप यादव शामिल हैं। शो के प्रीमियर के साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बातचीत और खुलासे सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बनने लगे हैं। अब आने वाले एपिसोड्स में देखना दिलचस्प होगा कि शो में कौन से नए ट्विस्ट और किस्से सामने आते हैं।

