2 साल भी नहीं चली शादी! एक्ट्रेस Aditi Sharma ने पति और ससुराल के खिलाफ दर्ज कराई FIR

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 06:09 PM (IST)

नारी डेस्क : टीवी इंडस्ट्री में बहुत सी एक्ट्रेस घरेलू हिंसा का शिकार हुई लेकिन एक्ट्रेस ने ससुराल और पति के खिलाफ आवाज भी उठाई। अब एक और टीवी एक्ट्रेस ने अपने ससुराल और पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। उनकी शादी को 2 साल भी पूरे नहीं हुए और रिश्ता टूटने पर आ चुका है। दरअसल, 'रब से है दुआ' और 'कलीरें' फेम अदिति शर्मा ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की। 31 जुलाई को अदिति ने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक और उनकी मां उर्मिला कौशिक और बहन कीर्ति कौशिक पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके पति का रवैया बदल गया था। 

PunjabKesari

अदिति शर्मा की शिकायत के मुताबिक, ससुराल ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रुप प्रताड़ित किया है। उन्होंने अपने साथ घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज, चरित्र पर सवाल उठाने और उनकी शादी के समय मिले गहने का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए है जो उन्हें वापिस नहीं दिए गए। पुलिस को दिए बयान में एक्ट्रेस ने कहा कि वह पहली बार जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान अभिनेत से मिली थीं। यह कपल 12 नवंबर 2024 को दोनों परिवारों की सहमति से शादी करने से पहले सितंबर 2024 में गोरेगांव वेस्ट के एक अपार्टमेंट में साथ रहने लगा था। बाद में उनकी दोस्ती रिश्ते में बदल गई। इसके पहले मार्च 2025 में भी अदिति शर्मा ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे।

यें भी पढ़ें : क्या आपने देखा है ऐसा शिव मंदिर? यहां भोलेनाथ को चढ़ाया जाता है जिंदा केकड़ा

एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनके कपड़ों और अन्य छोटी-मोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर के खर्चों में योगदान देने के बजाय, उनके पति उनसे अक्सर पैसे मांगते थे। शिकायत में 1 जनवरी 2025 की एक घटना का भी जिक्र है, जब कॉफी को लेकर हुई बहस गाली-गलौज में बदल गई। अदिति ने दावा किया कि इस घटना के बाद उनके पति उनके कैरेक्टर पर शक करने लगे, उन पर अफेयर का आरोप लगाया, बार-बार उनका मोबाइल फोन चेक करने लगे और आखिरकार अलग कमरे में सोने लगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने माता-पिता से बात करने से रोका जाता था।

PunjabKesari

अदिति ने आगे आरोप लगाया कि उनकी सास ने उनकी शादी के गहने अपने पास ही रख लिए, जिनमें सोने की चेन, अंगूठियां, हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, बार-बार कहने के बावजूद गहने कभी नहीं लौटाए गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पति और उनके बीच वैवाहिक विवादों को सुलझाने की कोशिशों के दौरान उनकी सास और ननद ने उनके पति का साथ दिया और उन्हें परेशान करना जारी रखा।

यें भी पढ़ें : पुरुषों की इन आदतों से महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

 एक्ट्रेस के पति ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें डर था कि उनके करियर पर शादी का बुरा असर पड़ेगा और अदिति के बार बार कहने के बाद ही उन्होंने शादी का फैसला किया था।  हालांकि अदिति शर्मा ने इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में इस बात को खारिज कर दिया था। अदिति शर्मा की शिकायत के बाद, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस शिकायत को लेकर अभिनीत विद्यानंद कौशिक या उनके परिवार की ओर से कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि अदिति एक जानी-मानी एक्ट्रेस है जिन्होंने 'ये जादू है जिन का!' 'अपोलीना - सपनों की उड़ान' जैसे टीवी शोज किए। इसके अलावा वह रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14' में भी नजर आई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static