तुलसी का चूर्ण दूर करेगा ये 6 समस्याएं, जानें बनाने व सेवन का तरीका

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 11:39 AM (IST)

तुलसी का पौधा तो लगभग हर घर में होता है। यह धार्मिक महत्व रखने के साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। रोजाना तुलसी के 4-5 पत्तों का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ पाचन तंत्र मजबूत होता है। तुलसी के पत्तों की तरह इसके बीज भी पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसे खाने से बुखार, अपच, डायरिया आदि की समस्या से भी आराम रहता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में तुलसी के बीजों का चूर्ण बनाने का तरीका व इसके सेवन के फायदे बताते हैं...

तुलसी का चूर्ण बनाने का तरीका

. सबसे पहले तुलसी के बीजों को पीस लें।
. अब इसमें जरूरत अनुसार, काला नमक, दालचीनी और सौंफ का पाउडर मिलाएं।
. आप इसमें काली मिर्च पाउडर भी मिला सकती है।
. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एयर टाइट कंटेनर भरकर स्टोर करें।
. आप इसका आसानी से 2-3 तीन सेवन कर सकती है।
. तुलसी के चूर्ण में मिश्री मिलाकर खाने से भी फायदा मिलता है।

PunjabKesari

ऐसे करें तुलसी के चूर्ण का सेवन

आप इसका सेवन भोजन के बाद कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है।

चलिए अब जानते हैं तुलसी का चूर्ण खाने के फायदे...

 

- अपच की समस्‍या होगी दूर

अक्सर कुछ तला-भूना खाने अपच की परेशानी होती है। ऐसे में तुलसी के बीजों का चूर्ण खाना फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। तुलसी के चूर्ण को दिन में 3-4 बार गुनगुने पानी के साथ खाने से अपच, एसिडिटी आदि समस्याओं आराम मिलता है।

PunjabKesari

- इम्यूनिटी करे बूस्ट

मौसम में बदलाव आने से इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। ऐसे आप सर्दी, जुकाम आदि की चपेट में आने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए आप आप रोजाना तुलसी का चूर्ण खा सकती है।

- बुखार उतारने में फायदेमंद

तुलसी के चूर्ण में लौंग, सेंधा नमक मिलाकर चाय या गुनगुने पानी या चाय के साथ खाने से बुखार उतरने में मदद मिलती है।

- कफ की समस्या से आराम

मौसम बदलने से खांसी, कफ, जुकाम आदि की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में तुलसी के चूर्ण को शहद में मिलाकर चाटने से फायदा मिलता है।

PunjabKesari

- डायर‍िया म‍ें द‍िलाए राहत

गलत खानपान व अधिक ऑयली खाने से डायरिया की परेशानी होने लगती है। वहीं यह समस्या बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को हो सकती है। ऐसे में स्थिति में तुलसी के चूर्ण में जीरा मिलाकर खाएं। इससे डायरिया, एसिडिटी, पेट दर्द आदि पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

- मुंह की बदबू भगाए

पाचन तंत्र कमजोर होने से मुंह से बदबू आने की परेशानी होने लगती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप रोजाना सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ तुलसी के चूर्ण का सेवन करें। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होती है। यह मुंह में मौजूद कीटाणु खत्म करने के साथ बदबू भगाने में मदद करती है।


नोट- अगर आप क‍िसी बीमारी से पीड़‍ित हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना ना भूलें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static