Holi Special: घर पर बनाएं 2 तरह के श्रीखंड

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 12:17 PM (IST)

रंगों का त्योहार होली इस साल 29 मार्च दिन सोमवार को होगा। इस दिन लोग होली खेलने के साथ अलग-अलग पकवान बनाते हैं। बहुत से लोग घरों में पार्टी भी रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए खास 2 तरह के श्रीखंड की रेसिपी लेकर आए हैं। ये बनने में आसान होने के साथ आपके मेहमानों को जरूर पसंद आएगा। 

1. केसर श्रीखंड की सामग्री-

केसर- 15-20 धागे
दही- 500 ग्राम 
ठंडा दूध- 50 मि.ली.
इलाइची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
पीसी हुई चीनी- 100 ग्राम 

गार्निशिंग के लिए-

ड्राई फ्रूट्स- जरूरत अनुसार

PunjabKesari

केसरी श्रीखंड बनाने की वि​धि-

1. सबसे पहले दूध में केसर डालकर 3-4 घंटे भिगोएं। 
2. अब बाउल में केसर मिश्रित दूध, चीनी, इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। 
3. इसे अच्छे से फेंट लें। 
4. अब इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। 
5. ठंडा होने के बाद इसे सर्विंग डिश में निकाल कर सर्व करें। 

2. आम श्रीखंड की सामग्री-

दही- 3 ½ कप
आम- 2 (कटे हुए) 
चीनी- ½ कप
इलायची पाउडर -4-5
केसर- 1 चुटकी

गार्निशिंग के लिए-

ड्राई फ्रूट्स- जरूरत अनुसार
आम- जरूरत अनुसार (कटे हुए)

PunjabKesari

आम श्रीखंड बनाने की विधि-

1. सबसे पहले दही को सूती कपड़े में डालकर 4-5 घंटे के लिए लटका कर रखें।
2. अब ब्लेंडर की मदद से आम की प्यूरी बना लें। 
3. अब आम की प्यूरू में गाढ़ा दही, केसर, चीनी व इलायची पाउडर डालकर ब्लेंड करें। 
4. इसे ठंडा करन के लिए 3-4 घंटे फ्रिज में रख दें। 
5. बाद में इसे सर्विंग डिश में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स व कटे आम से गार्निश करके सर्व करें।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static