karwa Chauth Special: साड़ी के साथ ट्राई करें कॉन्ट्रास्ट बैंगल्स
punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 11:47 AM (IST)
करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस खास मौके पर खूबसूरत साड़ी, मैचिंग ज्वेलरी, मेहंदी और चूड़ियों से अपना लुक पूरा करना हर महिला को पसंद होता है। अगर आप भी इस करवा चौथ पर क्लासिक सिल्क, बनारसी या कांजीवरम साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो उसके साथ कॉन्ट्रास्ट चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं। जरूरी नहीं कि चूड़ियां साड़ी के रंग से बिल्कुल मैच करती हों। कई बार दो अलग-अलग रंगों की चूड़ियां पारंपरिक लुक में चार चांद लगा देती हैं। आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर क्लासिक साड़ी के साथ किस तरह की कॉन्ट्रास्ट चूड़ियां पहन सकते हैं।

लाल साड़ी के साथ हरी चूड़ियां
लाल रंग को सुहाग और शुभता का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि करवा चौथ पर लाल साड़ी महिलाओं की पहली पसंद होती है। अगर आप लाल बनारसी या सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ हरे रंग की कांच की चूड़ियां पहन सकती हैं। लाल और हरी चूड़ियों के साथ बीच में गोल्डन कंगन पहनें। गोल्डन जरी वाली साड़ी के साथ सोने के रंग की ज्वेलरी चुनें। यह कॉम्बिनेशन आपको पारंपरिक और रॉयल लुक देने में मदद करेगा।

हरी साड़ी के साथ लाल चूड़ियां
अगर आप करवा चौथ पर हरे रंग की सिल्क या बनारसी साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ लाल चूड़ियां एक शानदार विकल्प हैं। हरे और लाल रंग का कॉम्बिनेशन पारंपरिक होने के साथ बेहद आकर्षक भी लगता है। हरी साड़ी के साथ लाल कांच की चूड़ियां पहनें। दोनों रंगों के बीच गोल्डन कंगन शामिल करके लुक को बैलेंस करें। यह स्टाइल खासकर उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो करवा चौथ पर ट्रेडिशनल और ब्राइडल लुक चाहती हैं।

गुलाबी साड़ी के साथ गोल्डन चूड़ियां
अगर आपको सॉफ्ट और एलिगेंट लुक पसंद है, तो गुलाबी साड़ी के साथ गोल्डन चूड़ियां पहन सकती हैं। पिंक और गोल्डन का कॉम्बिनेशन क्लासिक साड़ियों पर बेहद खूबसूरत लगता है। आप हल्की गुलाबी साड़ी के साथ गोल्डन मेटल बैंगल्स या कंगन पहन सकती हैं। वहीं, गहरे गुलाबी रंग की साड़ी के साथ चौड़े गोल्डन कंगन और पतली चूड़ियों का कॉम्बिनेशन अच्छा लगेगा।

पीली साड़ी के साथ लाल और हरी चूड़ियां
पीले और सरसों रंग की साड़ियां फेस्टिव लुक के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। अगर आपके पास पीले रंग की सिल्क या बनारसी साड़ी है, तो उसके साथ लाल और हरी चूड़ियों का कॉम्बिनेशन ट्राई करें। यह कॉम्बिनेशन आपके पारंपरिक लुक को रंगीन और आकर्षक बना सकता है। दोनों रंगों की कांच की चूड़ियां बारी-बारी से पहनें। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के बजाय गोल्डन झुमके या चांदबाली चुनें।

रॉयल ब्लू साड़ी के साथ सिल्वर चूड़ियां
अगर आपको पारंपरिक लुक में थोड़ा मॉडर्न टच पसंद है, तो रॉयल ब्लू साड़ी के साथ सिल्वर चूड़ियां पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन खासकर उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो गोल्डन ज्वेलरी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। रॉयल ब्लू साड़ी के साथ सिल्वर मेटल बैंगल्स पहनें। अगर आपकी साड़ी पर सिल्वर जरी या सीक्विन वर्क है, तो यह कॉम्बिनेशन और भी खूबसूरत लगेगा।

ऑरेंज साड़ी के साथ पहनें पिंक चूड़ियां
अगर आप करवा चौथ पर चटख रंगों को पसंद करती हैं, तो ऑरेंज साड़ी के साथ पिंक चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आपके लुक को जीवंत और फैशनेबल बना सकता है। ऑरेंज साड़ी के साथ गहरे गुलाबी रंग की चूड़ियां पहनें। अगर साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर है, तो बीच में कुछ गोल्डन कंगन भी शामिल कर सकती हैं।

क्रीम या आइवरी साड़ी के साथ पहनें मैरून चूड़ियां
अगर आप करवा चौथ पर सादगी के साथ रॉयल लुक चाहती हैं, तो क्रीम या आइवरी रंग की क्लासिक साड़ी के साथ मैरून चूड़ियां पहन सकती हैं। हल्के रंग की साड़ी के साथ गहरे रंग की चूड़ियां खूबसूरत कंट्रास्ट बनाती हैं।आइवरी साड़ी के साथ मैरून कांच की चूड़ियां पहनें। गोल्डन या कुंदन ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा करें।

