रॉयल फीलिंग का होगा एहसास, इन Beautiful Palaces का करें दीदार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2023 - 05:29 PM (IST)

 घूमने फिरने के शौकिन लोग बस घूमने का एक बहाना ढूंढते हैं। खासकर कई लोग ऐतिहासिक जगहों की सैर करना पसंद करते हैं, अगर आप भी भव्य इमारतों और पुराने किलों को देखना चाहते हैं तो देश के इन खूबसूरत महलों की सैर कर सकते हैं। सदियों पुराने बने यह शानदार पैलेस और फोर्ट आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। इन फोर्टस में जाकर आप एक रॉयल फीलिंग का एहसास ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन खूबसूरत पैलेसेज के बारे में...

प्राग महल पैलेस 

गुजरात के भुज में स्थित प्राग महल पैलेस में आप घूमने जा सकते हैं। यह महल करीबन 150 साल पुराना है। इसका निर्माण 1865 में महाराव श्री प्रागमलजी ने करवाया था। आपको बता दें कि आमिर खान की मशहूर फिल्म लगान की शूटिंग भी इसी पैलेस में हुई है। इस पैलेस की खास बात यह है कि यह नियो गोथिक वास्तुकला से बनाया गया है। हॉल की दीवारों पर टंगी पेंटिग, आलिशान झूमर और मंहगे फर्नीचर इसकी खूबसूरती को चार-चांद लगाते हैं। 

PunjabKesari

अंबा विलास 

कर्नाटक के मैसूर में स्थित अंबा पैलेस की खूबसूरती भी आप देख सकते हैं। एक शताब्दी से पहले इस पैलेस को ब्रिटिश आर्किटेक्ट हैनरी इरविन ने बनाया था। इंडो सरसैनिक शैली पर आाधारित इस पैलेस में सोने की गुबंद वाला 5 मंजिल का टॉवर भी मौजूद है। रविवार के दिन इस पैलेस को 97 हजार बल्बों के साथ रोशन किया जाता है। 

उम्मेद भवन 

राजस्थान के जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन की भी आप सैर कर सकते हैं। इस महल का निर्माण महाराज उम्मैद सिंह ने 1929 में शुरु करवाया था। हेनरी वॉन लानचेस्टर द्वारा डिजाइन की गए इस महल में 347 कमरे, आलिशान दरबार हॉल, स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी और भव्य रसोई भी बनी हुई है। इस पैलेस के शानदार म्यूजियम में आप शाही परिवार से जुड़ी कई चीजें देख सकते हैं। 1971 से उम्मेद भवन को एक शानदार पैलेस को लक्जरी होटल में बदल दिया गया था। इस होटल में रुम का प्राइस 22 हजार रुपये प्रति दिन है। 

PunjabKesari

मान मंदिर पैलेस 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित मान मंदिर पैलेस का निर्माण 1486 में राजा मान सिंह तोमर ने करवाया था। यह पैलेस  काफी पुराना है जिसके कारण यह खंडहर बन चुका है। महल का कुछ हिस्सा अपनी खूबसूरत नक्काशी के लिए जाना जाता है। इसके अलावा महल में जौहर तालाब राजपूत रानियों के जौहर का प्रतीक माना जाता है। 

लक्ष्मी विलास पैलेस 

गुजरात के वडोदर में बना लक्ष्मी पैलेस भी काफी फेमस है। इसका निर्माण 1890 में महाराजा सय्याजीराव गायकवाड़ ने करवाया था। इस महल की नक्काशी में हिंदू, मुगल और गोथिक आर्किटेक्चर का नमून पेश करता है। इस महल की नक्काशी को पूरे 12 साल लग गए थे। यह पैलेस लंदन के बकींघम पैलेस से लगभग चार गुना बड़ा है। बाग पैलेस, मकरपुरा पैलेस, प्रताप विलास पैलेस और महाराज फतेह सिंह म्यूजियम को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

PunjabKesari

नीमराना फोर्ट 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बना नीमराना फोर्ट काफी सुंदर है। यह करीबन 500 साल पुराना है। अरावली की पहाड़ियों में बना ये पैलेस एक खूबसूरत सनसेट व्यू के लिए जाना जाता है। यह छह एकड़ में बना है इसके करीबन 76 कमरे हैं। यह फोर्ट राजस्थान के महंगे होटलों में से है। नॉर्मल दिन में पैलेस की एंट्री फीस 1700 रुपये और वीकेंड पर इसकी फीस 2000 रुपये होती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static