किचन के ऑयली कैबिनेट को चकाचक रखने के आसान टिप्स, चुटकियों में साफ होगें धाग-धब्बे

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 02:45 PM (IST)

हर महिला चाहती है कि उसका किचन चमचमाता हुआ दिखे, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं होता, पसीने छूट जाते हैं लेकिन फिर भी किचन की ठीक से सफाई नहीं हो पाती। लगातार खाना बनाने के कारण तेल की चिकनाई किचन के कैबिनेट पर जम जाती है। ऐसा ही कुछ हाल आपके रसोई घर का भी है तो कुछ बहुत ही आसान हैक्स से आप इसे साफ कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे आसान तरीकों के बारे में जिससे आप किचन के कैबिनेट को आसानी से साफ कर सकते हैं।

PunjabKesari

बेकिंग सोडा और नींबू 

आपको बता दें कि नींबू और बेकिंग सोडा बहुत ही बढ़िया क्लीनिंग एजेंट हैं। ये दोनों मिलकर किचन में जमी हुई जिद्दी मोटी ऑयली परत को हटाने में मदद करते हैं। इसके लिए सबसे पहले गर्म पानी लीजिए और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लीजिए, अब इसमें करीब दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाइए। इसके बाद इसे किचन कैबिनेट पर स्प्रे कर दीजिए। 2 से 3 मिनट के बाद इसे कपड़े से साफ कर लीजिए। यह कैबिनेट को पूरी तरह चमका देगा।

PunjabKesari

डिशवॉशिंग लिक्विड 

 डिशवॉशिंग लिक्विड केवल बर्तन ही नहीं साफ करता बल्कि किचन कैबिनेट पर जमी ऑयली परत को भी साफ करने में मदद करता है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में गर्म पानी लेना है, अब इसमें डिशवॉशिंग लिक्विड डाल लीजिए। एक स्पंज को कटोरी के पानी में भिगो पर किचन कैबिनेट को साफ करें। थोड़ी ही देर में आप देखेंगे कि आपका किचन कैबिनेट पहले से काफी साफ-सुथरा दिख रहा है।

PunjabKesari

सफेद सिरका और गर्म पानी

व्हाइट विनेगर यानी कि सफेद सिरका भी बहुत ही अच्छा क्लीनिंग एजेंट है। इसके इस्तेमाल के लिए एक बोतल में 3 से 4 चम्मच सिरका डालकर अब इसमें गर्म पानी मिलाएं। इसे किचन कैबिनेट पर स्प्रे करें, फिर करीब 25 या 30 मिनट के लिए छोड़ दें। आधे घंटे का समय बीत जाने पर उसे सूती कपड़े की मदद से साफ कर लें। कुछ ही समय में आपका रसोई घर चमचमा उठेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static