गर्मी में AC चलाने से आता है ज्यादा बिजली बिल? इन आसान तरीकों से होगी हजारों की बचत

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 04:23 PM (IST)

नारी डेस्क: इस बार अप्रैल में ही गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बढ़ते तापमान और तेज धूप ने लोगों के पसीने निकाल दिए है। कई शहरों में तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार गर्मी ज्यादा हो सकती है। गर्मी से बचने के लिए लोग AC का इस्तेमाल करते है। कई घरों और दफ्तरों में एसी चलना शुरू हो गया है। इससे भले ही गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन बिजली का बिल तेजी से बढ़ने लगता है। खासकर एसी का ज्यादा इस्तेमाल जेब पर भारी पड़ सकता है, लेकिन अगर आप एसी का इस्तेमाल भी करें और बिजली का बिल भी ज्यादा न आए तो कैसे रहेगा। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके बताने जा रहे है, जिसे अपना कर आप ज्यादा बिजली के बिल से बच सकते है।

समय पर कराएं AC की सर्विसिंग

गर्मी शुरू होते ही एसी की सर्विसिंग जरूर करवा लेनी चाहिए। गंदा एसी ज्यादा लोड लेता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। साफ और सर्विस किया हुआ एसी कम बिजली में बेहतर कूलिंग देता है। इस तरह आपका एसी भी जल्दी खराब नहीं होगा। एसी के फिल्टर और कूलिंग कॉइल की नियमित सफाई बहुत जरूरी है। गंदे फिल्टर की वजह से एसी सही से काम नहीं करता और ज्यादा बिजली खर्च होती है।

PunjabKesari

AC का इस्तेमाल करते समय इस बात का रखें ध्यान

सही तापमान पर एसी चलाने से भी बिजली का ज्यादा बिल नहीं आता। एसी को हमेशा 24 से 25 डिग्री के बीच सेट करके चलाना चाहिए। यह तापमान न केवल शरीर के लिए सही होता है, बल्कि इससे बिजली की बचत भी होती है। बहुत कम तापमान पर एसी चलाने से बिजली ज्यादा खर्च होती है।

AC ऑन-ऑफ करते समय रखें ये ध्यान 

एसी को सीधे स्विच से बंद या चालू करने से बचें। हमेशा रिमोट का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से मशीन पर गलत असर नहीं पड़ता और उसके पार्ट्स लंबे समय तक सही रहते हैं।

PunjabKesari

कमरे को रखें पूरी तरह बंद

जब एसी चल रहा हो, तो कमरे के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद रखें। अगर ठंडी हवा बाहर निकलती रहेगी, तो एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और बिजली की खपत बढ़ जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static