हाथों में हो रही है झनझनाहट तो हो सकती है इस विटामिन की कमी!

punjabkesari.in Tuesday, Dec 09, 2025 - 01:56 PM (IST)

नारी डेस्क : कई बार अचानक हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन या ऐसा महसूस होना कि जैसे चींटियां रेंग रही हों। इसे लोग थकान या गलत पोज़िशन मानकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसके पीछे विटामिन और खनिज की कमी एक बड़ी वजह हो सकती है। खासतौर पर एक ऐसा विटामिन है, जिसकी कमी से नर्व्स प्रभावित होती हैं और हाथ-पैरों में झुनझुनाहट शुरू हो जाती है।

किस विटामिन की कमी से हाथों में झनझनाहट होती है?

हाथ-पैरों में झनझनाहट की सबसे आम वजह विटामिन B12 की कमी मानी जाती है। विटामिन B12 (कोबालमिन) नर्व सेल्स और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर नसों को नुकसान (नर्व डैमेज) पहुंच सकता है, जिससे हाथ-पैरों में सुई चुभने जैसी अनुभूति, सुन्नपन और कमजोरी महसूस होने लगती है। इसके अलावा कैल्शियम की कमी भी हाथ-पैरों में झनझनाहट की वजह बन सकती है। कैल्शियम की कमी से मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर होती हैं, जिससे नसों पर असर पड़ता है।

PunjabKesari

विटामिन B12 किन चीज़ों से मिलता है?

विटामिन B12 मुख्य रूप से एनिमल-बेस्ड फूड्स में पाया जाता है, जिनमें लिवर, मछली, अंडा, चिकन और दूध व अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा बाजार में उपलब्ध B12 फोर्टिफाइड फूड्स जैसे सीरियल्स और जूस का सेवन करके भी इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है। गंभीर कमी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह से B12 सप्लीमेंट्स लेना भी फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

विटामिन B12 की कमी के लक्षण

हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन महसूस होना।
मुंह में छाले पड़ना डायरिया और नजर कमजोर होना।
कंफ्यूजन और चिड़चिड़ापन होना।
डिप्रेशन जैसा महसूस होना।
ज्यादा थकान, लगातार कमजोरी और बिना कारण वजन कम होना।
अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है, क्योंकि समय रहते कमी पूरी न की जाए तो नर्व डैमेज स्थायी भी हो सकता है।

यें भी पढ़ें : सर्दियों में भी पाएं पिंक-ग्लोइंग स्किन, रसोई के 5 असरदार देसी नुस्खे जरूर आज़माएं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static