Aishwarya Rai के ससुराल में पसरा सन्नाटा, टूट गई 44 साल पुरानी परंपरा!

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 04:34 PM (IST)

नारी डेस्क : मुंबई के जुहू इलाके में स्थित ‘जलसा’ के बाहर हर रविवार का नज़ारा बीते कई दशकों से एक जैसा रहा है। हजारों फैंस अपने चहेते सुपरस्टार Amitabh Bachchan की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। बिग बी भी हर रविवार अपने बंगले के गेट पर आकर फैंस से मिलते हैं, उनसे बातचीत करते हैं और कभी-कभी उन्हें तोहफे भी देते हैं। लेकिन इस बार रविवार का दिन फैंस के लिए मायूसी लेकर आया।

जलसा के बाहर पसरा सन्नाटा, निराश होकर लौटे फैंस

इस रविवार जलसा के गेट के बाहर वो चहल-पहल नहीं दिखी, जिसकी फैंस को आदत है। अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए खड़े फैंस को बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा। गेट के बाहर सन्नाटा पसरा रहा और सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा होने लगी कि आखिर बिग बी क्यों नहीं आए।

PunjabKesari

ब्लॉग के जरिए पहले ही दे दी थी जानकारी

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपनी पुरानी परंपरा को तोड़ने से पहले ही फैंस को इशारों-इशारों में जानकारी दे दी थी। उन्होंने शनिवार को अपने ब्लॉग में लिखा था कि काम पूरे जोश के साथ चल रहा है, लेकिन रविवार को जलसा गेट पर मुलाकात नहीं हो पाएगी। उन्होंने फैंस से ऊर्जा बचाकर रखने और जल्द मिलने का वादा भी किया। बिग बी के इस मैसेज से साफ है कि वो भले ही इस बार सामने नहीं आए, लेकिन फैंस के लिए उनका सम्मान और प्यार पहले जैसा ही है।

यें भी पढ़ें : Kidney Patients Alert! किडनी खराब है तो न खाएं ये फल

आराम या कमिटमेंट्स? वजह नहीं बताई

अमिताभ बच्चन ने फैंस से न मिलने की कोई साफ वजह नहीं बताई। हालांकि, माना जा रहा है कि लगातार काम और अन्य कमिटमेंट्स के बाद अभिनेता कुछ समय का आराम लेना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने इस रविवार फैंस से मुलाकात नहीं की।

PunjabKesari

पड़ोसी की ख्वाहिश की पूरी, जलसा में खास मुलाकात

इस बीच अमिताभ बच्चन की दरियादिली की एक और मिसाल सामने आई। हाल ही में उन्होंने अपने पड़ोसी निर्मित जेसरानी से मुलाकात की, जो गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं। निर्मित ने सोशल मीडिया पर कई बार बिग बी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। अमिताभ ने उनकी इस ख्वाहिश को पूरा करते हुए उन्हें जलसा बुलाया।

यें भी पढ़ें : Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, इन्हें कम करने के असरदार उपाय

8 फरवरी 2026: सपना हुआ सच

निर्मित जेसरानी ने अमिताभ बच्चन के साथ तस्वीर शेयर कर बताया कि 8 फरवरी 2026 का दिन उनके लिए बेहद खास है। उस दिन उन्हें अमिताभ की टीम से मैसेज आया और शाम 5 बजे जलसा के अंदर बुलाया गया। निर्मित ने अपनी आंखों के सामने ‘रविवार दर्शन’ का नज़ारा देखा। जब अमिताभ सामने आए तो उन्होंने पैर छूने की कोशिश की, लेकिन बिग बी ने प्यार से मना कर दिया। इसके बाद तस्वीरें खिंचवाई गईं। निर्मित ने बताया कि उनकी मां घर से यह पूरा नज़ारा देख रही थीं। उन्होंने कहा कि ये उनका सपना था, जो आखिरकार सच हो गया।

यें भी पढ़ें : अलसी खाने से कौन-सी बीमारियां ठीक होती हैं?

फैंस के दिलों में आज भी वही जगह

भले ही इस रविवार जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन नजर नहीं आए, लेकिन फैंस के दिलों में उनके लिए प्यार और सम्मान पहले जैसा ही बरकरार है। बिग बी का अपने फैंस से रिश्ता सिर्फ स्टार और दर्शक का नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव का है, जो हर छोटे-बड़े कदम से साफ झलकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static