"टाइगर श्रॉफ को मारने के लिए दी गई 2 लाख की सुपारी..." ये खबर देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 01:57 PM (IST)

नारी डेस्क: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की कथित साजिश के संबंध में झूठी सूचना देने के आरोप में पंजाब के 35 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इस शख्स ने झूठा दावा किया था कि कुछ लोगों को टाइगर श्रॉफ की हत्या करने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी और हथियार दिए गए हैं। अब पुलिस ने इसे काबू कर लिया है।
यह भी पढ़ें: 118 साल पुराने Rooh Afza को लेकर मुसीबत में फंसे बाबा रामदेव
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान मनीष कुमार सुजिंदर सिंह के रूप में हुई है जिसने झूठा दावा किया था कि कुछ लोगों को टाइगर श्रॉफ की हत्या करने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी और हथियार दिए गए हैं। सोमवार को आरोपी ने मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर कहा कि एक सुरक्षा एजेंसी से जुड़े कुछ लोग टाइगर श्रॉफ की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: एक लाख रुपये के पार पहुंच गए सोने के दाम
पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि सिंह ने नियंत्रण कक्ष को गलत सूचना दी थी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने उपनगरीय खार में सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया और पंजाब पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने सिंह को हिरासत में ले लिया। आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है।