देश को जरूरत है ऐसे ही Officers की! लोगों की मदद के लिए कीचड़ तक में घुस गई महिला IAS

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2022 - 10:03 AM (IST)

असम में  बाढ़ और भूस्खलन के चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। यहां दिन प्रतिदिन हालात  बिगड़ते जा रहे हैं। इन मुश्किल हालातों में एक महिला आईएएस अधिकारी ने आगे बढ़कर मोर्चा संभाल लिया है। यह बहादुर IAS लोगों की मदद के लिए कीचड़ में घुसने से भी नहीं हिचकिचाई। उनकी इसी हिम्मत की हर कोई तारीफ कर रहा है।  

PunjabKesari

हम बात कर रहे हैं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कीर्ति जल्ली की जिन्होंने बाकी अफसरों की तरह मीटिंग करने के बजाय बाढ़ प्रभावित इलाकों में  जाकर मदद करने की ठानी। कीर्ति ने असम के कछार जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में  जाकर ना सिर्फ लोगों की परेशानियाें को जाना बल्कि उनकी मदद के लिए हरसंभव कोशिश की। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि कीर्ति जल्ली नदी के बीचोंबीच टापू पर बसे चेसरी गांव में नाव से पहुंची। इसके बाद वह चप्पल उतारकर कीचड़ से भरे रास्तों से होते हुए अंदर पहुंची और गांव का हाल जाना। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने उनकी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें IAS अधिकारी  एक स्थानीय महिला के साथ किचड़ में खड़ी है। एक अन्य तस्वीर में वह नाव पर बैठी दिखाई दे रही है। 

PunjabKesari

कीर्ति की सादगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब गांव  वालों ने पांव धुलवाने के लिए उन्हे साफ पानी दिया तो उन्होंने यह कहकर इंकार कर दिया  कि- यह साफ पानी गांव वालों के काम आ जाएगा,  बाढ़ के पानी से ही अपने पैर धो लेगी। लोगों की मदद करने के बाद  आईएएस अधिकारी ने बताया कि- वहां के लोग 50 वर्षों से ही वो इसी तरह से बाढ़ से परेशान होते चले आ रहे हैं। बतौर अधिकारी वो अपने काम को बेहतरी से करने के लिए ग्राउंड पर गई थीं।

PunjabKesari
कीर्ति की तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देख लोग उनके नेक काम की सराहना कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहला मौका है जब जिले के उपायुक्त उनके गांवों का दौरा कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static