जिस उम्र बोलना सीखता है बच्चा, उस उम्र में इस बच्चे ने बना दिया World Record, पेंटर बन बेची 9 Paintings

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2024 - 04:02 PM (IST)

नारी डेस्क: 2 साल के बच्चे को जहां खुद की सही से होश नहीं होती है, वहीं ऐसे में एक बच्चा ने इस उम्र में रिकॉर्ड बना दिया है। जी हां, इस बच्चे का नाम  ऐस-लियाम नाना सैम अंकराह है और ये 1 साल, 152 दिन का है। इतनी छोटी सी उम्र में उसने न सिर्फ पेटिंग बनाई बल्कि उसको बेचकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। लोगों की इस नन्हे से बच्चे की उपल्बधि जानकर हैरानी हो रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ace-Liam | youngest Artist GWR holder (@ace_liam_paints)

लियाम बनें सबसे कम उम्र के कलाकार

दरअसल, घाना के रहने वाले इस शख्स का गिनीज book world record में नाम दर्ज किया गया है। लियाम सबसे छोटे पुरुष कलाकार है जिन्हें ये उपाधि मिली है।  

महज 6 महीने के होते ही पेंटिंग की ओर आकर्षित हो गए थे लियाम

लियाम की मां ने अपने नन्हें शहजादे की उपल्बधि के बारे में बात करते हुए कहा कि वो महज 6 महीने का था, जब वो पेटिंग की ओर आकर्षित हुआ। धीरे- धीरे उसकी दिलचस्पी इसमें बढ़ती गई। उन्होंने कहा कि शुरुआत में काम करते वक्त उसे थोड़ा व्यस्त रखने के लिए कुछ रंगों के साथ उसे खेलने देती थी, एक दिन उसने कुछ ऐसा बनाया जो दिखने में बेहद प्यारा लगा, वो इसकी पहली पेंटिंग थी।

PunjabKesari

घाना की first lady तक पहुंची लियाम की तारीफें

लियामा ना सिर्फ घाना में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया का भी ध्यान आकर्षित किया है। इतना ही नहीं, घाना की first lady Rebecca Naa Okaikor Akufo-Addo तक भी पहुंच गई।  हाल ही में इमें ऐस- लियाम की बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई थी। 10 पेंटिंग्स को यहां लगाया था, जिसमें से 9 पेंटिंग्स को लोगों को खरीद लिया था।

PunjabKesari

वहीं गिनीज  वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार ऐस- लियाम को दुनिया के सबसे कम उम्र के कलाकार का रिकॉर्ड मिलने के बाद से कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। घाना एक पिछड़ा और गरीब देश है तो ऐसे में वहां के लोगों की लिए सफलता का एक संदेश बनें है लियाम। लोगों को अपनी प्रतिमा को पहचानना चाहिए और आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static