Friend Request भेजने के साथ शुरु हुई थी सूरज और जिया की लवस्टोरी, खुद एक्टर ने किया खुलासा

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2023 - 01:53 PM (IST)

दिवगंत एक्ट्रेस जिया खान का सुसाइड मर्डर केस एक बार दोबारा सुर्खियों में बना हुआ है। एक्ट्रेस ने सिर्फ 25 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था जिसके बाद उनकी मां राबिया खान ने बॉलीवुड के एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर बेटे पर उनकी बेटी जिया को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। ऐसा इसलिए था क्योंकि जिया खान ने 6 पन्नों वाले सुसाइड नोट में सूरज का नाम लिखा था। अब एक्टर सूरज पंचोली ने जिया खान के साथ अफेयर पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है। 

सोशल मीडिया फेसबुक पर हुई थी दोनों की मुलाकात 

सूरज पंचोली ने हाल ही में एक शॉकिंग खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूरज पंचोली ने जिया खान को फेसबुक पर फ्रैंड रिकुएस्ट भेजी थी। वहीं जिया खान ने फ्रैंड रिकुएस्ट एक साल के बाद स्वीकार की और दोनों अच्छे दोस्त बन गए। दोनों की मुलाकातें भी बढ़ने लगे और वह रिलेशनशिप में आ गए। 

PunjabKesari

कुछ समय पहले आए थे रिलेशन में 

एक इंटरव्यू के दौरान सूरज ने खुलासा किया था कि  - मैं जिया को सिर्फ पांच महीने से जानता था, यह बहुत ही छोटा रिश्ता था। मैं उसे शायद छह महीने से पूरी तरह से जानता था, उनमें से पांच महीने हम लोग रिलेशनशिप में थे। यह जानना बहुत ही मुश्किल है कि कोई व्यक्ति पांच महीनों में किन चीजों से गुजर रहा है। उस उम्र में उस स्थिति को समझने के लिए भी थोड़ा बहुत इम्मैच्योर भी था कि वह किन चीजों से गुजर रही है। 

एक्टर पर लगे थे कई गंभीर आरोप 

3 जून 2013 में खबर आई थी कि जिया खान ने अपने घर में पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। जिया ने 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उन्होंने यह बताया था कि सूरज ने उन्हें प्यार में धोखा दिया था, वह सूरज के प्यार में पागल थी,सूरज भी उनसे शादी करना चाहते थे परंतु दोनों के बीच कई चीजों को लेकर तनाव शुरु हो गया था। 

एक्टर हुए थे गिरफ्तार 

जिया खान के सुसाइड करने के बाद एक्ट्रेस की मां ने सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी बेटी को सुसाइड करने के लिए उकसाया था, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि सूरज ने जिया का अर्बोशन करवाया था वह जिया पर मानसिक अत्याचार भी करता था दोनों रिलेशन में भी थे पंरतु दोनों में मनमुटाव चल रहा था। राबिया की मानें तो सूरज ने जिया की जिंदगी खराब कर दी। 

PunjabKesari

सूरज की हुई थी जेल 

इन सब आरोपों के बाद सूरज को 10 जून 2013 में गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद वह दो हफ्ते तक जेल में ही रहे। जेल में समय बिताने के बाद सूरज को 1 जुलाई 2013 को रिहाई मिल गई थी । वहीं अब 

सूरज पंचोली हुए थे गिरफ्तार

जिया खान की मौत के बाद से उनकी मां राबिया खान ने आरोप लगाया था कि सूरज पंचोली और उनके परिवार ने उनकी बेटी के साथ बहुत हीबुरा बर्ताव किया था। उन्होंने सूरज पर जिया को अबॉर्शन के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद 10 जून 2013 को सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया गया था। दो हफ्ते से ज्यादा समय तक जेल में बिताने के बाद सूरज पंचोली को 1 जुलाई 2013 को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

PunjabKesari

आपको बता दें कि इस मामले में अब दुबारा से सुनवाई हुई है और एक्टर सूरज पंचोली को इन सारे इल्जामों के साथ बाइज्जत बरी कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static