शॉर्ट नहीं हमेशा साड़ी में दिखती है इंडियन क्रिकेटर की यह पत्नी, स्टेडियम में छू चुकी है पति के पैर
punjabkesari.in Friday, Oct 17, 2025 - 05:37 PM (IST)

नारी डेस्क: गुजरात मंत्रिमंडल में हुए बड़े फेरबदल में सबसे बड़ा आश्चर्य क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का मंत्री पद की शपथ लेना रहा। मार्च 2019 में भाजपा में शामिल होने के बाद, 34 वर्षीय रिवाबा के लिए यह गुजरात सरकार में लगातार उन्नति का प्रतीक है। बल्ले और गेंद दोनों से अपने कमाल के लिए 'रॉकस्टार' के नाम से मशहूर इस स्टार भारतीय ऑलराउंडर की पत्नी, पुनर्गठित गुजरात मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 25 मंत्रियों में शामिल थीं।
2022 के चुनावों से पहले, रिवाबा ने 100 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी, जिससे वह गुजरात की सबसे अमीर विधायकों में से एक बन गईं। रिवाबा जडेजा सिर्फ राजनीति ही नहीं बल्कि खेल के स्टेडियम में भी खूब छाई रही। पहली बार किसी क्रिकेटर की पत्नी को सर पे पल्लू डाल साड़ी पहने स्टेडियम में देखा गया तो वह एक वाकई ऐतिहासिक पल बन गया था। इतना ही नहीं उन्होंने सबसे सामने अपने पति के पैर छूकर एक मिसाल कायम कर दी थी।
इस चकाचौंध की दुनिया में जडेजा की पत्नी का ये परिधान वास्तव में परिवार की अपनी ज़मीन व रीतिरिवाजों से जुड़े होने का दर्शन कराती है। रिवाबा की बात करें तो राजनीति से उनका पुराना नाता है। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता हरि सिंह सोलंकी की भतीजी हैं। उन्होंने 2016 में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा से शादी की थी। मई 2018 में वह तब चर्चा में आई थी जब एक पुलिस कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के बाद रीवाबा ने कॉन्सटेबल पर बाल खीचने के आरोप लगाए। जांच के बाद उस पुलिसकर्मी पर बड़ी कार्रवाई भी की गई और आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
साल 2020 में रिवाबा गुजरात के विधानसभा चुनाव में जामनगर सीट से खड़ी हुई थीं, जहां उन्हें शानदार जीत मिली। उस समय वह जहां बिजेपी के लिए लड़ रही तब उनकी ननद नैना जडेजा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही थी। इतना ही नहीं रिवाबा के ससुर भी अपनी बेटी के ही साथ थे। इसके बाद रवींद्र जडेजा के पिता ने दावा किया है कि, बेटे और उनकी पत्नी रीवाबा के साथ उनके रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं और वो अपने बेटे के साथ नहीं रहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तो अपनी बहू पर जादू- टोना करने का भी आरोप लगाया था।