पूनम पांडे का शॉकिंग दावा: ‘फेमस क्रिकेटर ने किया मैसेज, सिर्फ हैंगआउट करना चाहता था’

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 05:21 PM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। अक्सर अपनी बोल्ड इमेज और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली पूनम ने इस बार क्रिकेटर्स को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि कई मशहूर क्रिकेटर और एक्टर्स उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज करते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने कहा कि कुछ क्रिकेटर उन्हें बार-बार मैसेज करते थे और उनमें से एक ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा था कि वह बहुत क्यूट लगती हैं। हालांकि, उन्होंने किसी भी खिलाड़ी का नाम लेने से इनकार कर दिया।

इंटरव्यू में क्या बोलीं पूनम पांडे?

पूनम पांडे ने एक बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें कई जाने-माने लोगों के मैसेज आते रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या डायरेक्टर्स और ब्लू टिक वाले सेलिब्रिटीज भी उन्हें मैसेज करते हैं तो उन्होंने ‘हां’ में जवाब दिया। जब उनसे किसी खास नाम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि वह किसी का नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि एक क्रिकेटर ने उन्हें बार-बार मैसेज किया और उनकी तारीफ की। पूनम के मुताबिक, वह खिलाड़ी उनसे लगातार बातचीत करने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद उन्हें उसे ब्लॉक करना पड़ा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

“सिर्फ टाइमपास या हैंगआउट करना चाहते हैं”

पूनम पांडे से यह भी पूछा गया कि जो क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं, क्या वे सीरियस होते हैं या सिर्फ टाइमपास करते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मैसेज के अंदाज से उन्हें ऐसा नहीं लगता कि वे गंभीर हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें लगता है कि ऐसे लोग सिर्फ उनके साथ “हैंगआउट” करना चाहते हैं। पूनम का कहना है कि कई बार उन्हें ऐसे मैसेज इग्नोर भी करने पड़ते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि सामने वाले लोग खुद को जरूरत से ज्यादा अहमियत देते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री की और भी कई लड़कियों को इस तरह के मैसेज आते होंगे।

ये भी पढ़ें:  लिवर को साइलेंटली किल कर रहे ये 3 फूड्स, समय रहते हो जाएं सावधान

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग

पूनम पांडे का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने उनके दावे पर सवाल उठाए और कहा कि यह सब सिर्फ अटेंशन पाने के लिए किया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सेलिब्रिटी लाइफ में इस तरह की बातें आम हो सकती हैं। फिलहाल, पूनम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

खुशी मुखर्जी भी लगा चुकी हैं आरोप

गौरतलब है कि पूनम पांडे पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने क्रिकेटर्स को लेकर ऐसा दावा किया हो। इससे पहले खुशी मुखर्जी भी एक क्रिकेटर पर मैसेज करने का आरोप लगा चुकी हैं। खुशी ने अपने बयान में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का नाम लिया था और कहा था कि वे उन्हें मैसेज करते थे। इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था और खबरें आई थीं कि क्रिकेटर की ओर से कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हालांकि, इन मामलों में आधिकारिक तौर पर किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

पूनम पांडे का यह नया बयान एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ले आया है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह जरूर कहा कि कुछ क्रिकेटर और स्टार्स उन्हें मैसेज करते थे।

फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सच क्या है, यह संबंधित लोगों की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही साफ हो पाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static