फेमस एक्टर की पत्नी 27 साल बाद रिश्ता करना चाहती खत्म
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 04:14 PM (IST)
नारी डेस्क : अभिनेता और राजनेता थलपति विजय की निजी जिंदगी में बड़ी खबर सामने आई है। उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है और पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तथा मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दोनों पिछले दो साल से अलग रह रहे हैं।
27 साल का रिश्ता खत्म
विजय और संगीता ने अगस्त 1999 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं। जेसन संजय और दिव्या शशा। याचिका में संगीता ने आरोप लगाया कि उन्हें 2021 में पता चला कि विजय किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में थे। संगीता का कहना है कि विजय ने अफेयर खत्म करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने इसे जारी रखा।

यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
आरोपों की DETAILS
संगीता ने अदालत में कहा कि विजय ने उनके घरेलू अधिकार सीमित किए और आर्थिक मामलों में पाबंदियां लगाईं। याचिका में मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता का भी उल्लेख किया गया है। संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की है। मामला चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट में चल रहा है। अगली सुनवाई 20 अप्रैल 2026 को होने की संभावना है।
यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!
पेशेवर और राजनीतिक परिदृश्य
विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' भी कोर्ट के मामलों के कारण रिलीज़ नहीं हो पाई। विजय अब अपनी पॉलिटिकल पार्टी TVK (वेट्री कजम) को आगे बढ़ाना चाहते हैं। 2026 विजय के लिए व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों मोर्चों पर चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

