13mm सिस्ट हटाने के बाद दर्द से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़, फैंस के मैसेज पढ़ टूटीं एक्ट्रेस

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 11:06 AM (IST)

नारी डेस्क:  टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक बार फिर अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी 13 मिमी की सिस्ट को हटाने के लिए रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA) प्रोसीजर किया गया। सर्जरी सफल रही और अब वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई हैं, लेकिन अभी भी दर्द और खिंचाव महसूस कर रही हैं।

अचानक पता चली सिस्ट, तुरंत करना पड़ा भर्ती

दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित जांच के दौरान डॉक्टरों को 13 मिमी की सिस्ट का पता चला। डॉक्टरों ने पहले ही कहा था कि इस तरह की समस्या दोबारा हो सकती है, लेकिन जब सच में ऐसा हुआ तो उनके लिए इसे मानसिक रूप से स्वीकार करना आसान नहीं था। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई और बहुत जल्दी प्रोसीजर की तैयारी शुरू हो गई।

Deepika Kakar ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'बाल की खाल निकालने'...

क्या है RFA प्रोसीजर?

इस बार सिस्ट छोटी होने की वजह से डॉक्टरों ने रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन तकनीक अपनाई। इस प्रक्रिया में असामान्य टिशू को गर्मी के जरिए जलाकर खत्म किया जाता है। यह एक आधुनिक और अपेक्षाकृत कम इनवेसिव तरीका माना जाता है। दीपिका ने बताया कि ऑपरेशन से पहले वह काफी घबराई हुई थीं और भावुक होकर रो भी पड़ी थीं। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रक्रिया सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें:  कैंसर के बाद शरीर हो जाता है कमजोर, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये रूटीन

सर्जरी के बाद भी है दर्द

दीपिका ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन जिस जगह सिस्ट हटाई गई है वहां अभी भी दर्द और हल्का खिंचाव महसूस होता है। डॉक्टरों के अनुसार यह सामान्य है और धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। फिलहाल वह घर पर आराम कर रही हैं और परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

फैंस के प्यार ने दिया हौसला

दीपिका ने कहा कि जब वह होश में आईं और मोबाइल देखा तो फैंस के ढेरों दुआ भरे मैसेज थे। उन संदेशों को पढ़कर उनकी आंखों में आंसू आ गए। उनके मुताबिक, मुश्किल समय में फैंस का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वहीं उनके पति शोएब इब्राहिम भी हर कदम पर उनके साथ नजर आए। उन्होंने व्लॉग में परिवार के साथ रमजान के दौरान इफ्तार की झलक दिखाई। दीपिका ने राहत जताई कि वह समय पर घर लौट आईं, क्योंकि अस्पताल में रहते हुए रोजा रखना उनके लिए मुश्किल हो सकता था।

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हालत फिर हुई खराब, फैंस से बोली-  मुझे दुआओं की बेहद जरूरत है

पहले भी झेल चुकी हैं गंभीर बीमारी

गौरतलब है कि पिछले साल दीपिका ने खुलासा किया था कि वह लिवर कैंसर से जूझ रही थीं। लंबे इलाज के बाद उन्हें कैंसर से राहत मिली थी। ऐसे में दोबारा सिस्ट की खबर ने उन्हें भावनात्मक रूप से झकझोर दिया, लेकिन अब वह धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रही हैं। फिलहाल दीपिका घर पर आराम कर रही हैं और डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रही हैं। फैंस भी उनकी जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static