मिर्गी की बीमारी क्यों और कब होती है? डॉक्टर ने बताया डिटेल में

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 06:02 PM (IST)

 नारी डेस्क:  मिर्गी भी डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर जैसी ही एक बीमारी है, लेकिन आज भी इसे लेकर लोगों के मन में डर और कई गलत धारणाएं बनी हुई हैं। इसी वजह से कई मरीज़ समय पर इलाज नहीं करवा पाते। World Epilepsy Day के मौके पर डॉक्टरों ने मिर्गी से जुड़ी सच्चाई और इलाज के बारे में आसान शब्दों में जानकारी दी है।

मिर्गी क्या है?

मिर्गी एक दिमाग से जुड़ी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को बार-बार दौरे पड़ते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में करीब 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग मिर्गी से पीड़ित हैं। इसके बावजूद खासकर गांवों और छोटे शहरों में लोग सामाजिक बदनामी और डर की वजह से डॉक्टर के पास जाने से बचते हैं।

मिर्गी का दौरा पड़ने पर तुरंत क्या करें? ये 3 Myths ले सकते हैं मरीज की जान

मिर्गी का इलाज संभव है

डॉक्टरों का कहना है कि मिर्गी का इलाज भी दूसरी लंबी बीमारियों की तरह नियमित रूप से किया जाना चाहिए। आधुनिक दवाओं की मदद से करीब 70 प्रतिशत मरीज़ों के दौरे पूरी तरह कंट्रोल में आ जाते हैं। जो मरीज़ दवाओं से ठीक नहीं होते, उनके लिए भी भारत में बेहतर इलाज और सर्जरी के विकल्प मौजूद हैं।

मिर्गी का दौरा कैसे पड़ता है?

आकाश हेल्थकेयर के डायरेक्टर और न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. मधुकर भारद्वाज बताते हैं कि मिर्गी का दौरा तब आता है, जब दिमाग के इलेक्ट्रिकल सिग्नल कुछ समय के लिए ठीक से काम नहीं करते। इस दौरान शरीर में झटके आ सकते हैं व्यक्ति अचानक गिर सकता है कुछ देर तक खाली नजरों से देखने लगता है होश भी जा सकता है कुछ दौरे हल्के होते हैं और कुछ सेकंड में खत्म हो जाते हैं, जबकि कुछ दौरे गंभीर भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  क्या है HPV वायरस ? कैसे बढ़ा सकता है पुरुषों में लिंग कैंसर का खतरा!

मिर्गी को लेकर आम गलतफहमियां

समाज में मिर्गी को लेकर कई गलत धारणाएं फैली हुई हैं, जैसे  इसे भूत-प्रेत या काले जादू से जोड़ना। यह मानना कि मिर्गी छूने से फैलती है। मिर्गी के मरीज़ पढ़ाई, नौकरी या शादी नहीं कर सकते। दौरे के समय मरीज़ के मुंह में कुछ डाल देना डॉक्टर साफ कहते हैं कि ये सभी बातें गलत और खतरनाक हैं। दौरे के समय मुंह में कुछ डालना मरीज़ को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

मिर्गी की पहचान में क्यों होती है देरी?

डॉक्टरों का कहना है कि मिर्गी की पहचान करना कई बार मुश्किल हो जाता है, क्योंकि हर दौरे में झटके नहीं आते कुछ दौरे सिर्फ भ्रम, ध्यान भटकने या खालीपन जैसे दिखते हैं इसी वजह से लोग इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जल्दी पहचान और समय पर इलाज बहुत जरूरी है।

PunjabKesari

क्या मिर्गी किसी भी उम्र में हो सकती है?

डॉ.  बताते हैं कि मिर्गी किसी भी उम्र में हो सकती है। डर और गलत जानकारी के कारण कई मरीज़ देर से इलाज शुरू करते हैं। अगर समय पर इलाज मिल जाए, तो ज़्यादातर मरीज़ पूरी तरह सामान्य जीवन जी सकते हैं।

क्या मिर्गी में सर्जरी होती है?

डॉक्टर बताते हैं कि सर्जरी पर तभी विचार किया जाता है, जब दवाओं से फायदा न हो ऐसी मिर्गी को ड्रग-रेज़िस्टेंट एपिलेप्सी कहा जाता है । आजकल एडवांस सर्जरी, आधुनिक तकनीक और न्यूरो-रोबोटिक इलाज की मदद से इन मरीज़ों के नतीजे काफी बेहतर हो रहे हैं और उन्हें नई उम्मीद मिल रही है।

मिर्गी कोई अभिशाप या छूत की बीमारी नहीं है। यह एक मेडिकल कंडीशन है, जिसका सही इलाज संभव है। समाज में फैली गलतफहमियों को दूर करना और मरीज़ों को समय पर डॉक्टर तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static