Lucky Zodiac Signs: जुलाई महीने में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 04:39 PM (IST)

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां के आर्शिवाद से घर में सुख-समृद्धि आती है। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। वहां पर धन की कभी भी कमी नहीं होती। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,12 में से कुछ राशियों को बहुत ही भाग्यशाली माना गया है। इन राशियों पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा भी बनी रहती है। जुलाई के महीने में इन राशियों को मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

सिंह राशि 

सिंह राशि पर भी जुलाई के महीने में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस राशि के जातक अपनी कड़ी मेहनत और साहस के बल पर ही सफलता हासिल करते हैं। इसके अलावा इन्हें समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी  हासिल होती है।

PunjabKesari

मीन राशि 

मीन राशि के जातक बहुत ही मेहनती होते हैं। यह कभी भी मेहनत करने में पीछे नहीं हटते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से यह हमेशा धन इकट्ठा करने में कामयाब होते हैं। यह स्वभाव से भी बहुत ही दयालु और ईमानदार होते हैं।

PunjabKesari

तुला राशि

तुला राशि के जातक बहुत ही कठोर परिश्रम करने वाले होते हैं। मेहनत करने के मामले में कोई इनको टक्कर नहीं दे सकता, जिस काम को यह अपने हाथ में लेते हैं। उसे हर हाल में खत्म करके ही छोड़ते हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को भी मां लक्ष्मी का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होता है।

PunjabKesari

धनु राशि

इस राशि के जातक हर काम को अलग तरह से करना पसंद करते हैं। कार्यस्थल पर भी इनके काम की हर कोई तारीफ करता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी इन पर सदैव बनी रहती है।

PunjabKesari

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक बहुत ही खूशनसीब होते हैं। इस राशि के जातकों को भी भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। मां लक्ष्मी की कृपा भी इन पर सदैव बनी रहती है। जुलाई के इस महीने में इस राशि से जुड़े लोगों को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static