मंगल राशि परिवर्तन से इन लोगों को मिलेगी करियर में तरक्की, होगा धन लाभ

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 12:43 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ऐसे में यह बेहद ही मजबूत ग्रह होता है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, भाई, साहस, शक्ति आदि का कारण कहा जाता है। इसका राशि में परिवर्तन होने से सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। इस साल 20 जुलाई को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही यह ग्रह 20 जुलाई 2021 से 6 सितंबर 2021 तक की समय-सीमा इसी राशि में रहेगा। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के लोगों को शुभफल मिलेगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में...

वृषभ राशि

इन लोगों के लिए यह समय बेहद ही शुभ होगा। इस राशि के लोग नौकरी व व्यापार में तरक्की पा सकते है। इस समय दौरान इन्हें धन लाभ होने की संभावना है। मगर इन लोगों को बिना मतलब यानी फजूल खर्च से बचना चाहिए। दूसरी ओर शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। 

PunjabKesari

मिथुन राशि

मंगल गोचर की अवधि में इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी, कारोबार के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होने से आपका मन खुश रहेगा। इसके साथ ही पारिवारिक व वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। 

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को मंगल गोचर के दौरान लाभ मिल सकता है। इस समय इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शादीशुदा लोगों की मैरिड लाइफ बेहद ही सुखी रहेगी। हालांकी इन्हें कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए। 

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए मंगल गोचर का समय शुभफल देगा। कारोबारी व व्यापारियों को इस दौरान लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस समय इन्हें धन लाभ भी हो सकता है। पार्टनर के साथ यह समय बेहद ही शुभ रहेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static