अनोखी प्रथा! यहां मर्द की मार खाकर गर्व महसूस करती हैं महिलाएं

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2020 - 06:26 PM (IST)

दुनिया में आज भी ऐसी कईं परंपराएं है जो लोग मानते हैं। इनमें से कुछ परंपराएं इतनी अजीब होती हैं कि आप भी उसके बारे में सुनकर हैरान रह जाते हैं। देखा जाए तो हमारे समाज में महिलाओं के साथ मारपीट करने को गलत समझा जाता है लेकिन हमारी दुनिया में एक ऐसी परंपरा भी है जहां महिलाएं मर्दों से मार खाकर गर्व महसूस करती हैं। 

PunjabKesari

दरअसल हम बात कर रहे हैं इथोपिया की ऐसी जनजाति की जहां पत्नी अपने पति से मार खाती है तो उसके लिए यह गर्व की बात होती है। यह परंपरा आदिवासियों में आज भी निभाई जाती है।

मनाते हैं जंपिंग सेरेमनी

यहां जंपिंग सेरेमनी मनाई जाती है। अब आपको इसका नाम थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन इस जाति के लोगों में जंपिंग सेरेमनी एक खास समारोह होता है। तो चलिए आपको बताते हैं इसमें क्या होता है। इस समारोह में 15 गायों को एक साथ खड़ा किया जाता है और फिर एक युवक उसे कूदते हुए पार करता है और अगर वह इसे पार नहीं कर पाता है तो उसकी शादी नहीं की जाती है। 

PunjabKesari

औरतों को पीटा जाता 

जिस लड़के से कूदा नहीं जाता है उसे महिलाएं मिलकर पीटती हैं और फिर उस लड़के के घर की सभी औरतों को भी पीटा जाता है। इतना ही नहीं महिलाओं को मारने के लिए जो संगठन होता है उसे माजा कहा जाता है और इसलिए महिलाएं बहुत ही मजे से मार खाती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static