आंखों की बेस्ट खुराक हैं ये चीजें, सही तरीके से खाई तो मिलेगा दोगुना फायदा
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 03:14 PM (IST)

कम्प्यूटर और टीवी के बढ़ते चलन ने आंखों में सूखेपन की समस्या बढ़ा दी है। एक रिसर्च के अनुसार विश्व की लगभग 33 प्रतिशत जनसंख्या आंखों में सूखापन होने की समस्या से पीड़ित है। आंखों की ऐसी बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि पोषक तत्वों का सेवन किया जाए। पोषण हमारी आंखों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसा भोजन जो विटामिन ए, सी, ई, बीटा कैरोटिन, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हो। तो चलिए आपको बताते हैं किन भोजन में ये पोषक तत्व पाएं जाते हैं।
खट्टे फल
संतरे जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
डेयरी प्रोडक्टस
जो लोग नियमित रुप से 300 मिलीलीटर दूध य इतनी ही मात्रा में दहीं या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स लेते हैं। उनमें बढ़ती उम्र के साथ आंखों की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
कैसे खाएं
अगर ठंडा दूध पीने से परेशानी होती है तो गर्म दूध पिएं। गर्म दूध को शरीर आसानी से हजम कर सकता है। क्योंकि गर्म करने से उनमें मौजूद लैक्टोज टूट जाता है, जिससे पेट नहीं फूलता। जिन लोगों को दूध पसंद नहीं है या जो लोग स्टोरेज के प्रति इनटाॅलरैंट है, वह दही, पनीर या छाछ का सेवन करें। डेयरी उत्पादों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों के लिए बहुत जरूरी है।
गाजर
आंखों की रोशनी बनाए रखने में गाजर सहायक है। एक नए अध्ययन के अनुसार पक्की हुई गाजर में कच्ची गाजर से ज्यादा विटामिन ए, ल्युटिन और विटामिन के होते हैं। गाजर को पकाने से बीटे कैरोटिन और फिनाॅलिक एसिड की मात्रा भी बढ़ जाती है। आप चाहें तो गाजर का जूस पी सकते हैं, सलाद में खा सकते हैं या फिर गाजर का सूप बनाकर पी सकते हैं। गाजर का सूप बहुत पौष्टिक होता है।
गाजर के फायदे
गाजर में बीटा कैरोटिन होता है। हमारा शरीर बीटा कैरोटिन का इस्तेमाल करके ही विटामिन ए का निर्माण करता है। विटामिन ए की कमी से काॅर्निया धुंधला पड़ जाता है और यही दृष्टिहीनता का सबसे प्रमुख कारण है। गाजर में ल्युटिन एंटी आक्सीडेंट भी भरपूर होता है जो रेटिना की सुरक्षा करता है और अंधे होने का खतरा कम करते है।
पालक
अगर आप लगातार कंप्यूटर पर काम करते हैं और आपकी नजर कमजोर व धुंधली हो गई है तो 6 महीने तक नियमित रुप से पालक खाएं। पालक के सेवन से दृष्टि में काफी सुधार आएगा।
कैसे खाएं
पालक में थोड़ा सा तेल डालकर धीमी आंच पर पकाएं। तेज आंच पकाने से उसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। अब पालक को 2 या 3 मिनट से तक पकाएं। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि पालक काटने से पहले उसे अच्छे से धोएं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

इस दिन शुरु हो रहे हैं महालक्ष्मी व्रत, 16 दिन तक भक्तों पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

Radha Ashtami पर कर लें ये 4 अचूक उपाय, नौकरी के साथ प्रेम संबंध में भी मिलेगी सफलता

Mahalaxmi Vrat: जानें, कब से शुरू होंगे दुख और दरिद्रता का नाश करने वाले महालक्ष्मी व्रत

राधा अष्टमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद