काजोल और अजय के प्यार भरे रिश्ते का राज हैं ये टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 11:07 AM (IST)

बॉलीवुड की जोड़ियों में से काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बेहद मशहूर और आइडियल मानी जाती है। दोनों ने शादी के 21 साल पूरे कर लिए है। इन दोनों की बॉन्डिंग आज भी लोगों द्वारा सराही जाती है। आज के समय में जहां पति-पत्नि में मतभेद रहने से रिश्ते में दरार पड़ने लगती है। वहीं अजय और काजोल का रिश्ता काफी मजबूत और गहरा होने से वे अपने परिवार के साथ एक अच्छी व खुशहाल भरी जिंदगी जी रहें हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बैलेंस बना कर चलते हैं। ऐसे में आज हम काजोल के जन्मदिन के मौके पर आपको उनके इस प्यार भरे रिश्ते के बारे में बताते हैं। ऐसे में आप भी उनके इस प्यारे रिश्ते  टिप्स लेकर अपने पार्टनर के साथ अपना रिलेशनशिप और भी मजबूत और गहरा बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं एक मजबूत और आइडियल रिश्ते के लिए किन बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है...

दूसरों की बातों पर ध्यान न देना 

दोनों ही अलग नेचर के होने से एक- दूसरे से अलग आदतें रखते हैं। ऐसे में जब इनकी शादी हुई थी तब लोगों का भी कहना था कि इनका रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं चलेगा। मगर दोनों ने आपसी समझ, सोच और प्यार से एक- दूसरे के साथ प्यार भरा रिश्ता निभाया अब इनकी शादी को 21 साल हो चुके हैं। दोनों अभी तक प्यार और खुशी के साथ अपनी मैरिड लाइफ बीता रहें हैं। काजोल और अजय दोनों ने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि सामने वाला उनके बारे में क्या सोचता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ अपना रिश्ता मजबूत और गहरा बनना चाहते तो सबसे पहले इस बात को सोचना बंद कर दें कि कोई आपके बारे में क्या सोचता है।

nari,PunjabKesari

हर सिचुएशन में दें पार्टनर का साथ

काजोल अपने पति अजय देवगन को अच्छे से समझती ही नहीं बल्कि हर परिस्थिति में उनका साथ भी निभाती है। बात अगर काजोल, शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती की करें तो यह बहुत गहरी है। तीनों की आपस में बहुत बनती है। मगर जब एक बार अजय और करण के बीच मनमुटाव हुआ था तो काजोल ने अपना पत्नी धर्म निभाते अजय का साथ दिया था। ऐसे में काजोल की तरह हर पत्नी को अपने रिलेशनशिप में मजबूती बनाएं रखने के लिए पार्टनर का हर हाल में साथ देना चाहिए। 

विश्वास है जरूरी

कोई भी रिश्ता विश्वास की डोर पर ही टिकी सकता है। बात अगर अजय देवगन की करें तो शादी के बाद भी उनका नाम कई हीरोइन के साथ जुड़ा था। मगर काजोल के अपने पार्टनर अजय पर विश्वास होने पर इनकी जोड़ी में कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसे में अगर आप भी अपने रिश्ते को अटूट बनाना चाहते हैं तो एक-दूसरे को समझने के साथ विश्वास भी करें।

nari,PunjabKesari

सास-ससुर को अपने पेरेंट्स की तरह समझें 

अजय देवगण के द्वारा दिए एक इंटरव्यू के मुताबिक, काजोल का अपने और अजय के पेरेंट्स के साथ बेहद स्ट्रांग बॉन्ड है। काजोल अपने सास-ससुर को अपने पेरेंट्स की तरह प्यार और सम्मान देती है। ऐसे में अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं रखने के लिए अपने सास-ससुर को हमेशा अपने पेरेंट्स की तरह समझना चाहिए। उन्हें पूरा मान- सम्मान देने के साथ उनकी खुशी और जरूरतों का खास ध्यान रखना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static